फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएससी अध्यक्ष समेत तीन लोगों से हुई घंटो पूछताछ

विज्ञापन
रिपोर्ट - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। जिले की दुर्गम पंचायत शिल्ही राजगिरी के हाई स्कूल चेष्टा में सामने आए जातीय भेदभाव मामले में पुलिस जांच जारी है। सोमवार को भुंतर पुलिस थाना में एसएमसी अध्यक्ष समेत तीन लोगों को तलब किया गया। डीएसपी मनाली शेर सिंह ने तीनों से इस मामले को लेकर थाने में घंटों पूछताछ की। पुलिस की कार्रवाई से शिक्षकों समेत अन्य लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

हाई स्कूल चेष्टा में जातीय भेदभाव मामले में पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। सूत्रों की मानें तो इस मामले में पुलिस लीगल ओपिनियन भी ले रही है। लीगल ओपिनियन में इस मामले को लेकर कानूनी दाव पेंच का पूरा पता लगाया जा रहा है। इसी के साथ पुलिस एसएमसी अध्यक्ष के पुराने व्यवहार को लेकर भी जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस की टीमें सिविल ड्रेस में ग्रामीणों की गतिविधियों पर नजर रखे हुए है। मामले में रोजाना रिपोर्ट ली जा रही है। भुंतर पुलिस थाना में एसएमसी अध्यक्ष रामलाल, मिड डे मील कर्मचारी दिले राम और दलित नेता दिले राम से जांच अधिकारी और डीएसपी मनाली शेर सिंह ने घंटों गहनता से पूछताछ की। पता लगाया जा रहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के दौरान मौके पर क्या-क्या हुआ था? वायरल शिकायत समेत वीडियो को भी सत्यापित किया जा रहा है। मामले में अब तक 12 बच्चों समेत 30 से अधिक लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। जबकि, अभी भी जांच जारी है। पुलिस कागजी कार्रवाई के अलावा रोजाना पूछताछ में जुटी हुई है। देशभर में उछले इस मुद्दे पर पुलिस जांच के दौरान फूंक-फूंक कर कदम रख रही है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है। जांच अधिकारी और डीएसपी मनाली शेर सिंह ने बताया कि मामले में सोमवार को तीन लोगों से पूछताछ की गई है। मामले में जांच जारी है। वहीं, एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि मामले में हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें