फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंजार में 138 करोड़ से बनेंगी सड़कें : रामस्वरूप शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन

कुल्लू। जिले के बंजार विधानसभा क्षेत्र में पीएमजीएसवाई के तहत 33 सड़कों के निर्माण पर 138 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। बंजार विधानसभा क्षेत्र के भुंतर और गड़सा में जनसंपर्क अभियान के दौरान सांसद रामस्वरूप शर्मा ने यह बात कही।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बंजार क्षेत्र में इन सड़कों के बन जाने से घाटी के किसान और बागवानों को सीधा लाभ मिलेगा। क्षेत्र के दूरदराज गांव जो अभी सड़क से नहीं जुड़े हैं उन्हें सड़कों से जोड़ा जाएगा। इसके अलावा एनएच-305 और टनल निर्माण कार्य पर 1410 करोड़ खर्च किए जाएंगे।

टनल बनने से बाह्य सराज की दूरी जिला मुख्यालय से कम हो जाएगी। कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कारण प्रदेश के विकास कार्यों में तेजी आएगी। उन्होंने कहा कि जो कांग्रेस नेता सांसद के चार सालों का हिसाब मांग रहे हैं उन्हें पहले होमवर्क करना चाहिए।
विज्ञापन


इस मौके पर बंजार विस क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र शौरी ने कहा कि बंजार क्षेत्र कांग्रेस सरकार की गलत नीतियों के कारण पिछड़ा रह गया। इसे अब मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और सांसद रामस्वरूप शर्मा के साथ मिलकर विकसित किया जाएगा। इस दौरान सांसद ने जनसभा में विभिन्न पंचायतों के विकास के लिए 16 लाख रुपये देने की घोषणा की। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष भीमसेन, ओम प्रकाश, बनबारी लाल ठाकुर तथा रविंद्र रब्बू सहित कई गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें