फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनाली में फंसे लोगों को राहत, लाहौल पहुंचे 200 वाहन

विज्ञापन
शुक्रवार को मनाली से लाहौल के लिए रवाना हुए वाहन को धक्का मारकर निकालते वाहन लोग। - फोटो : अजय कुमार
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

केलांग (लाहौल-स्पीति)।
मनाली में फंसे लोगों को शुक्रवार को बड़ी राहत मिली। मनाली से करीब 200 वाहन लाहौल घाटी पहुंचे। रोहतांग दर्रा के बहाल होने पर वाहनों को लाहौल घाटी भेजा गया। वीरवार को घाटी में फंसे लोगों को निकाला गया था।

वनवे करने के कारण शुक्रवार को घाटी की ओर वाहन भेजे गए। सभी वाहनों का पंजीकरण किया गया। बिना पंजीकरण के कोई भी वाहन नहीं भेजा जा रहा है। सड़क किनारे भारी बर्फ होने के कारण वाहन स्किड भी हुए। कई जगह वाहनों को धक्का लगाकर निकाला गया। घंटों जाम लगने के कारण लोगों को परेशानी भी हुई। मार्ग में भी काफी फिसलन है। इसलिए वाहन स्किड कर रहे हैं। घाटी पहुंचकर लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन


माइनस तापमान में गाड़ी से बाहर निकल कर यात्री धक्का मारते नजर आए। सड़क के दोनों ओर अभी भी करीब चार फुट बर्फ जमी हुई है। शुक्रवार को मौसम खुलने से सड़क पर कई जगह पानी भी रहा। कुल्लू में फंसे लाहौल घाटी के लोगों ने अपने घरों में पहुंचकर राहत महसूस की है। शनिवार को लाहौल की तरफ से मनाली को वाहन भेजे जाएंगे।
.....
मौसम का ध्यान रखकर पार करें रोहतांग : अवस्थी
बीआरओ कमांडर एके अवस्थी ने बताया कि मौसम को ध्यान में रखते हुए रोहतांग होकर सफर करें। बर्फीली हवाओं और सड़क के किनारे अधिक बर्फ होने से सफर जोखिम भरा है। यातायात के दौरान एहतियात बरतें और मौसम खराब होने पर सफर न करें।
...
रेस्क्यू चौकियों में किया पंजीकरण : देवा सिंह नेगी
उपायुक्त लाहौल-स्पीति देवा सिंह नेगी ने बताया कि शुक्रवार को मनाली से लाहौल की ओर वाहन रवाना हुए हैं। इनका रेस्कयू चौकियों में पंजीकरण किया गया है। बिना पंजीकरण किसी भी वाहन को नहीं भेजा जा रहा है।
विज्ञापन



मदर टच स्कूल का सालाना समारोह आज
कुल्लू। बदाह स्थित मदर टच स्कूल का लालचंद प्रार्थी कलाकेंद्र में वार्षिक समारोह में होगा। समारोह में मेधावियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। स्कूली विद्यार्थी रंगारंग कार्यक्रमों पर प्रस्तुतियां देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें