अगले माह से लोगों की मिलेगी जाम से राहत
शुक्रवार शाम से भुंतर वैली पुल यातायात के लिए बंद
नया पुल निर्माण से दस दिसंबर तक बदला वाहनों का रूट
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाइवे-21 स्थित भुंतर में ब्यास नदी पर बना वैली पुल की जगह अब नए पुल का निर्माण किया जाएगा। इसके मद्देनजर वैली पुल को दस नवंबर शाम से पुल होकर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी है जो अगले माह दस दिसंबर तक रहेगी।
इस दौरान मणिकर्ण और मनाली से मंडी की ओर जाने वाले छोटे वाहन पारला भुंतर, जरड़, रूआड़ू और बजौरा पुल होते हुए बजौरा की ओर निकलेंगे। मनाली से मंडी की ओर जाने वाले वोल्वो बसें और अन्य बसें रात नौ बजे से सुबह सात बजे तक भूतनाथ पुल से कुल्लू शहर में प्रवेश करके सरवरी बस स्टैंड, ढालपुर और मौहल होते हुए भुंतर पहुंचेगी। मंडी से मनाली की ओर जाने वाली वोल्वों बसों व अन्य बसों के लिए भी यही रूट व समय निर्धारित किया गया है। सभी भारी मालवाहक वाहन रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक ही कुल्लू शहर से गुजर सकेंगे तथा सामान लोड-अनलोड कर सकते हैं। उपायुक्त कुल्लू युनूस ने बताया कि यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए भुंतर चौक से रामशिला के गैमन पुल तक नो पार्किंग जोन रहेगा। उन्होंने बताया कि भुंतर के बैली पुल की जगह नए पुल के निर्माण की तुरंत आवश्यकता को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। गौर हो कि भुंतर का बैली ब्रिज तंग होने से यहां अमूमन जाम लगने से पर्यटकों, घाटी के किसान-बागवानों को परेशानी का सामना करना पड़ता आया है। लेकिन अब नया पुल के बनने जाम से राहत मिलेगी।
......रोशन ठाकुर