फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: वाहन खड़े करने के लिए 21 पार्किंग स्थल चिह्नित

Mon, 29 Sep 2025 11:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
दशहरा में 2000 छोटे और बड़े वाहनों को पार्क करने की होगी क्षमता
विज्ञापन

जनसुविधाओं को ध्यान में रखते हुए किए सभी जरूरी प्रबंध : डीसी

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में आने वाले श्रद्धालुओं, पर्यटकों और जिला वासियों को पार्किंग की समस्या नहीं सताएगी। कुल्लू प्रशासन ने दशहरा उत्सव के दौरान पार्किंग प्लान तैयार कर लिया है।
प्रशासन की ओर से जिले में 21 पार्किंग स्थल चिह्नित किए गए हैं। उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने कहा कि जनसुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सभी जरूरी प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 23 अक्तूबर तक ढालपुर चौक से जाने वाले यातायात को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू से होते हुए चलाया जाएगा। लगघाटी जाने वाले यातायात को भुट्टी चौक से वाया मुख्य डाकघर और आने वाले यातायात को बाईपास रोड से चलाया जाएगा। ये दोनों रूट वन-वे रहेंगे। फोरलेन से सरवरी आने वाले वाहनों को अखाड़ा बाजार बैली ब्रिज या भूतनाथ पुल से प्रवेश दिया जाएगा। इसके अलावा उत्सव में सात दिनों तक वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर पार्क करने के लिए जिला प्रशासन ने पार्किंग स्थल चिह्नित कर लिए हैं। ओएलएस में 30, मोनाल कैफे के पास 180, पशु मैदान में 50, सरवरी होटल में 100, खोरी रोपा में 500, कैलाश थियेटर सरवरी में 80, अखाड़ा बाजार टापू पुल के पास 100, बिपाशा मार्केट में 25, सब्जी मंडी अखाड़ा बाजार में 100, सरवरी के पीछे की पार्किंग में 30, डीएवी पब्लिक स्कूल मौहल मैदान में 50, कैंब्रिज स्कूल मौहल के विपरीत 30, पेट्रोल पंप गांधीनगर नजदीक एक्सिस बैंक के पास 25, पुराने बस अड्डा अखाड़ा में 30, मिनी सचिवालय में 70, रॉयल इनफील्ड शोरूम में 50, शनि मंदिर के पास 50, शांगरी बाग रामलीला में 40, शनि मंदिर के विपरीत 100, रामशिला यू टर्न पेट्रोल पंप 30, यूटर्न बनोंतर के पास 30 वाहनों को पार्क करने की क्षमता रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें