फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: देवता शृंगा ऋषि, नारायण और मार्कंडेय दशहरा के लिए रवाना

Mon, 29 Sep 2025 11:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
बंजार में देवता देवता शृंगा ऋषि और मार्कंडेय का भव्य मिलन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (लाहौल-स्पीति)। अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव के लिए बंजार घाटी के देवताओं ने प्रस्थान करना शुरू कर दिया है।
पांच कोठी के आराध्य देवता शृंगा ऋषि कोठी चैहणी, देवता गढ़पति शेष नाग जिभी, देवता लक्ष्मी नारायण पजाहारी, देवता मार्कंडेय ऋषि बलागाड, माता गाड़ा दुर्गा, देवता मार्कंडेय ऋषि पेड़चा, देवता जहल कुटाहची अपने देवालयों से दशहरा के लिए सोमवार को रवाना हुए हैं।
विज्ञापन

बंजार में देवता शृंगा ऋषि और देवता मार्कंडेय ऋषि का दशहरा उत्सव में जाते समय दोनों देवताओं का भव्य मिलन हुआ। देवता शृंगा ऋषि के करदार विरेंद्र कुमार, पुजारी चानण शर्मा, इंद्र देव शर्मा, पुजारी हेमराज शर्मा, जितेंद्र शर्मा ने कहा कि जिला मुख्यालय ढालपुर में हर वर्ष ऐतिहासिक देव-मिलन में सैकड़ों देवी-देवता रधुनाथ जी के साथ मिलन करने पहुंचते हैं। बंजार घाटी से भी देवता इस देव महाकुंभ में शामिल होते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें