फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में एक दर्जन संपर्क सड़कें अवरुद्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू/मनाली/कोकसर। कुल्लू और जनजातीय क्षेत्र लाहौल में फरवरी की तरह मार्च के महीने में भी बर्फबारी-बारिश का दौर जारी है। कुल्लू की ऊंची चोटियों के साथ रोहतांग और लाहौल-स्पीति में रविवार रात से बर्फबारी हो रही है। मनाली और कुल्लू में मूसलाधार बारिश से लोगों को परेशानी हो रही है।
कुल्लू-मनाली नेशनल हाईवे-21 पर भी भूस्खलन से पत्थर गिरे। इससे कई बार यातायात भी प्रभावित हुआ। इसके अलावा भूस्खलन और पत्थर गिरने से जिले के करीब एक दर्जन संपर्क मार्गों पर एक दर्जन से ज्यादा सड़कों पर यातायात अवरुद्ध हो गया है। जिला मुख्यालय के साथ रामशिला से लेकर वैष्णो माता मंदिर तक जाम लग रहा। इससे सैलानियों के साथ आम लोगों को परेशान होना पड़ा। भूस्खलन के खतरे के चलते दिल्ली और चंडीगढ़ से आने वाली कई वोल्वो बसें पतलीकूहल से आगे नहीं जा पाई। रोहतांग के साथ जलोड़ी दर्रा, सोलंगनाला, कोठी, गुलाबा, राहलाफाल, ब्यास नाला, मढ़ी में दिनभर रुक-रुक कर बर्फबारी होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

  पहाड़ों पर हिमपात और निचले इलाकों में बारिश से शीतलहर तेज हो गई है। लाहौल-स्पीति की सभी पहाड़ियों पर हिमपात की सूचना है। इससे जनजातीय लोगों की जिंदगी ठहर सी गई है। रोहतांग में 30, सोलंगनाला में आठ, जलोड़ी दर्रा में पांच सेंटीमीटर तथा लाहौल-स्पीति के रिहायशी इलाकों में पांच से दस सेंमी तक ताजा बर्फबारी होने की सूचना है। इसके अलावा धुंधी जोत, पतालसू जोत, इंद्र किला, लद्दाखी पीक, सेवन सिस्टर, हनुमान टिब्बा, मकरबे व शिकरबे, भृगु, दशौहर, बारालाचा, जिंगजिंगबार, मयाड़, घेपन पीक, कुंजुम और दारचा की चोटियों में बर्फबारी हुई है। नेशनल हाईवे-305 से बसों के लिए बर्फ हटाने का काम भी शुरू नहीं हो सका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें