फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात दिन तक अलेऊ पुल पर आवाजाही बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मनाली (कुल्लू)। मनाली-नग्गर मार्ग पर अलेउ पुल के मरम्मत कार्य के चलते 14 दिसंबर से 20 दिसंबर तक पुल पर वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। लोनिवि विभाग ने मनाली प्रशासन से 15 दिन का समय मांगा था। लेकिन क्रिसमस और न्यू ईयर सीजन को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने एक सप्ताह के भीतर अलेउ पुल को तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

पुल का मरम्मत कार्य शुरू करने के चलते और आवाजाही बंद होने से वशिष्ठ सहित प्रीणी, जगतसुख, गोजरा, सोयल और नग्गर पंचायत के लोगों से भी सहयोग की अपील की है। बता दें कि अलेउ पुल की हालत लंबे समय से खस्ता चल रही है और मसले को प्रशासन ने आयोजित शिकायत निवारण शिविर में भी उठाया था। इस पर मंत्री गोविंद ठाकुर ने विभाग को निर्देश दिए थे कि पुल को जल्द दुरुस्त किया जाए। ऐसे में लोनिवि नेे मनाली प्रशासन से 15 दिनों का समय मांगा था। एसडीएम मनाली रमन घरसंगी ने बताया कि लोनिवि ने पुल की हालत सुधारने को 15 दिसंबर से 31 दिसंबर का समय मांगा था। लेकिन क्रिसमस और न्यू ईयर सीजन को ध्यान में रखते हुए एक सप्ताह का समय देकर इसे ठीक करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि वामतट रोड होकर 14 से 20 दिसंबर तक सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक वाहनों की आवाजाही बंद रहेेगी उधर, एसडीएम ने कहा कि घाटी में हो रही बर्फबारी से निपटने के लिए प्रशासन ने रेस्क्यू टीम तैयार कर ली है और इस टीम में होमगार्ड के नौ प्रशिक्षित जवान शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें