फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कला में धर्मिंद्र व विज्ञान प्रदर्शनी में नितिन प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। भुंतर के शाढ़ाबाई में आनंद मार्ग हाई स्कूल में शुक्रवार को वार्षिक समारोह की धूम रही। बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर खूब रंग जमाया। मुख्य अतिथि भारतीय कृषि अनुसंधान केंद्र कटराईं के सेवानिवृत्त वैज्ञानिक डा. पुष्प पाल ठाकुर रहे। इस मौके पर विद्यार्थियों ने कला और विज्ञान विषय पर प्रदर्शनी भी लगाई। इसे खूब सराहा। स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर खूब वाहवाही लूटी।
विज्ञापन

मुख्य अध्यापक यान चंद ठाकुर ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर सुनाई। इस दौरान कला प्रदर्शनी में धर्मिंद्र ने पहला स्थान हासिल किया। जबकि चेतन दूसरे और आंशिका को तीसरा स्थान मिला। विज्ञान प्रदर्शनी में नितिन, दीया और धर्मिंद्र क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर काबिज हुए। पारंपरिक परिधान में यूकेजी की अक्षिता, एंजल और व्यावसायिक परिधान में एलकेजी के आर्यन तथा यूकेजी के नमन क्रमश: पहले व दूसरे स्थान पर रहे। एकल डांस में सोनिया की नेपाली डांस की प्रस्तुति ने खूब तालियां बटोरीं। समूह नृत्य के जूनियर वर्ग में तीसरी कक्षा के विद्यार्थियों ने खूब वाहवाही लूटी। इस मौके पर नशे के दुष्प्रभाव पर लघु नाटिका में रोहित को सर्वश्रेष्ठ नायक चुना गया है। नितिन को सर्वश्रेष्ठ छात्र, सिमरन को सर्वश्रेष्ठ छात्रा के खिताब से नवाजा गया। दसवीं कक्षा की सुमन को स्कूल की सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी चुना गया है। इस मौके पर स्कूल प्रबंधक आचार्य महादेवानंद, ओम प्रकाश शर्मा, नरेश शर्मा तथा वर्षा ठाकुर मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें