फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्ण शिवा और रूसी कलाकारों ने लूटी महफिल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कुल्लू। ऐतिहासिक लाल चंद प्रार्थी कलाकेंद्र में अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या में पार्श्व गायक पूर्ण शिवा के गानों पर खूब धमाल मचा। वहीं, लोक कलाकारों ने भी रंग जमाया। रूस के कलाकारों ने दर्शकों का मनोरंजन किया। जबकि महाराष्ट्र के लोक सांस्कृतिक दलों ने लोक संस्कृति से रूबरू करवाया। पहली सांस्कृतिक संध्या में राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
सांस्कृतिक संध्या का आगाज शहनाई वादन से किया गया। संध्या के स्टार कलाकार पूर्ण शिवा ने या देवी सर्वभूतेषु... श्लोक और वैष्णव जन... भजन गाकर कार्यक्रम का आगाज किया। पूर्ण शिवा ने बड़ी दूर से आए हैं, नीले नीले अंबर पर, गुलाबी आंखें, तैनूं समझावां की, कच्ची डोरियां, मेरे रश्के कमर, बुल्लेया, यह देश है वीर जवानों का गाकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इससे पहले रूस के कलाकारों ने डांस पेश कर दर्शकों की वाहवाही लूटी। वहीं, महाराष्ट्र के लोक सांस्कृतिक दल ने अपनी लोक संस्कृति से सभी को रूबरू करवाया। रियलिटी शो फेम कुमार साहिल ने गीत गाकर दर्शकों का मनोरंजन किया। कलाकार अदिति कपूर ने भी कलाकेंद्र में अपनी आवाज का जादू बिखेरा। शिमला के लोक सांस्कृतिक दल, स्थानीय कलाकार खड़ीहार की सुनीता, पवन म्यूजिकल ग्रुप बाशिंग, साहिल जोगी, नितिन धीमान, हुरला के मनीष ने शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोहा। न्योली की वनीता देवी, शाम म्यूजिकल ग्रुप खराहल, नग्गर की पुष्पा, गौशाल के खेम राज ने लोकगीतों व बॉलीवुड धुनों पर दर्शकों को खूब झुमाया।
विज्ञापन

मनाली की पल्लवी, चनौगी के मान चंद, खखनाल के वरुण कुमार, राजेंद्र म्यूजिकल ग्रुप भुंतर, मंडी की दीपिका बंसल, गुलशन कुमार म्यूजिकल ग्रुप भेेखली के कलाकारों ने बेहतरीन प्रस्तुति देकर तालियां बटोरी। बदाह के अंकुश नेगी, कुल्लू के रजनीश ठाकुर, बालीचौकी के चिंता ठाकुर, बटाहर के नरेंद्र कुमार ने लोक गीतों से दर्शकों को नाचने पर मजबूर किया। संध्या में कुल्लवी नाटी ने खूब रंग जमाया। कुल्लवी नाटी पर दर्शक खूब थिरके। स्पर्श गोवंश पर भी जागरूकता कार्यक्रम पेश किया गया। इस दौरान मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, डीसी यूनुस, एसपी शालिनी अग्निहोत्री, कमांडेंट होमगार्ड निश्चिंत सिंह नेगी व अन्य मौजूद रहे।

राज्यपाल ने शहीदों के परिजन किए सम्मानित
पहली सांस्कृतिक संध्या में राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कुल्लू और लाहौल-स्पीति के शहीदों के परिवारों को सम्मानित किया। शहीद के परिजनों को कमेटी की तरफ से विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया था।
विज्ञापन


आज चांद अफजल कादरी मचाएंगे धमाल
कुल्लू दशहरा उत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में सूफी तराने गूंजेंगे। ढालपुर स्थित कलाकेंद्र में कव्वाल चांद अफजल कादरी अपने सूफियाना अंदाज से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। इसके अलावा विदेशी व विभिन्न राज्यों के लोक सांस्कृतिक दल प्रस्तुति देंगे। वहीं, लोक कलाकार भी रंग जमाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें