अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। ढालपुर में आयोजित छह दिवसीय जिला स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया है। अंतिम दौर में प्रतियोगिता की रेसलिंग, जूडो व बॉक्सिंग प्रतियोगिता हुई। इसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा के जौहर दिखाए। जूडो छात्रा वर्ग में इशिता, नेहा, चांदनी और आरती में अलग-अलग भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीते हैं।
उषा, उर्वशी, काजल, दिव्या, प्रियंका, राजेश्वरी, भवना, कमला ने भी गोल्ड व सिल्वर मेडल अपने नाम किए हैं। छात्र वर्ग के बाक्सिंग में अभिषेक, अजय, विक्की व राजीव, विजय, ललित, दीपक, मीने राम, राहुल, मनीष, रमन, विक्रांत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्रमश: गोल्ड, सिल्वर व कांस्य पदक हासिल किए। इसी स्पर्धा के छात्रा वर्ग में चांदनी, भुवनेश्वरी, नेहा, चंद्रकला, बीनू, छेरिंग, तान्या व दिव्या, एकता, कमला, रेसलिंग में बजौरा स्कूल की नेहा, सोनिया, उशिवांगी ने भी गोल्ड, सिल्वर तथा कांस्य पदक जीते हैं। रोहित, अक्षित, आशीष, साहिल, सौरभ, अंकुश, गंगा राम, रजत ठाकुर, वीर, कर्ण व चेतन ने भी जिला स्तरीय खेलकूद में बेहतरीन प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन रविवार को विभिन्न मैच खेले गए हैं। एडीपीओ कुल्लू रतन भारद्वाज तथा हरदेव ने कहा कि छह दिनों तक चली खेल प्रतियोगिताओं का समापन हो गया है। उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय विभिन्न खेलकूद स्पर्धाओं में 44 स्कूलों के करीब 400 विद्यार्थियों ने भाग लिया।