फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणेश के जयकारों से गूंजा भुंतर शहर

विज्ञापन
गणेश उत्सव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भुंतर (कुल्लू)। भुंतर के गणपति चौक में 10वां गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। पंडितों की ओर से पूरे विधि विधान से गणेश भगवान की मूर्ती की स्थापना की गई। यह मूर्ति कच्ची मिट्टी से तैयार की गई है। इसके चलते भुंतर शहर गणेश के जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन

गणेश उत्सव 23 सितंबर तक चलेगा। इसमें रोज 7 से 10 बजे तक भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। स्थानीय व नामी कलाकार प्रस्तुति देंगे। इनमें विवेक शर्मा एंड पार्टी, नेक चंद धीमान, यादव चौहान, नैणा मां भगवती, देवेंद्र शर्मा एंड पार्टी, वरेश एवं विवेक, अनिल चौहान, सुरेश वर्मा आदि शामिल हैं। संध्या में विवेक शर्मा एंड पार्टी और स्थानीय कलाकारों ने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। 18 सितंबर को एक बजे से सुंदर कांड होगा और 22 सितंबर को गणपति चौक में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। देर शाम आठ बजे महा आरती का आयोजन होगा। 23 सितंबर को गणेश विसर्जन होगा। भव्य शोभा यात्रा भुंतर शहर से होकर ब्यास पार्वती संगम पहुंचेगी। यहां विधिविधान के साथ विसर्जन किया जाएगा। इस दौरान गणेश उत्सव मंडल के सदस्य अतुल सूद, देवन सोनी, संदीप कुमार, राजेश कुमार, संजय सूद, राजेंद्र सूद, विजय पांडे, प्रवीन मेहता, सतपाल, सर्वण चंदेल, समीर, संजू, नवीन कौनिक, हरिश छावड़ा व पवन भोपाल ने बताया कि सभी भक्तजन इस उत्सव में शामिल होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें