फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वार में चार प्रेमी जोड़े फरार, एक जोड़ा पुलिस ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार। नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों से चार प्रेमी जोड़े अपने परिजनों को चकमा दे फरार हो गए हैं। परिजनों ने कोतवाली पहुंच कर मामले की तहरीर पुलिस को देकर अवगत कराया, जिस पर पुलिस ने खोजबीन के एक प्रेमी जोड़े को धर दबोचा और किशोरी को परिजनों की सपुर्दगी में देकर युवक का शांति भंग में चालान कर दिया ।
विज्ञापन

एक ही रात में नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों से चार प्रेमी युगल अपनी प्रेमिकाओं को लेकर परिजनों को चकमा देकर घर से फरार हो गए ।जैसे ही जानकारी परिजनों को लगी तो उनमें खलबली मच गई । परिजनों द्वारा युवक युवतियों की तलाश की गई लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। बाद में परिजनों ने कोतवाली पहुंच कर मामले से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने परिजनों से तहरीर मिलने के बाद प्रेमी जोड़ों की तलाश शुरू की। इस दौरान नगर से फरार हुए एक प्रेमी जोड़े को पुलिस ने पकड़ लिया और सूचना युवती युवक के परिजनों को दी, इस पर वह कोतवाली पहुंच गए । पुलिस ने बरामद किशोरी को परिजनों को सपुर्दगी में दे युवक का शांति भंग की कार्रवाई कर चालान किया है । पुलिस फरार हुए अन्य तीनो प्रेमी जोड़ों की तलाश में लगी है । कोतवाल राजेश तिवारी ने बताया कि एक प्रेमी जोड़े को पुलिस ने बरामद किया है, जबकि फरार हुए अन्य तीन प्रेमी जोड़ों की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें