फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपाल ठाकुर को भारतीय किसान संघ कुल्लू की कमान

विज्ञापन
विज्ञापन
लेखपाल को सौंपी किसान संघ कुल्लू की कमान
विज्ञापन

जिला में 11300 किसानों ने ग्रहण की सदस्यता
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। भारतीय किसान संघ की जिला स्तरीय बैठक प्रदेश अध्यक्ष भगत राम पटियाल की अध्यक्षता में हुई। यह बैठक विकास खंड कुल्लू के पंचायत समिति ढालपुर के सभागार में हुई। बैठक में अखिल भारतीय किसान संघ के संगठन मंत्री एवं नीति आयोग के सदस्य दिनेश कुलकर्णी मौजूद रहे।
जिला महामंत्री ऋषिराज ने बताया कि जिला कुल्लू में 11300 किसानों ने संघ को सदस्यता ग्रहण की है। किसान संघ की 202 गांव में से 160 गांव में पहुंच है। भारतीय किसान संघ के जिला के चारों खंडों के चुनाव के बाद जिला कार्यकारिणी का चुनाव भी हुआ। ये चुनाव सर्वसहमति से हुआ। जिलाध्यक्ष पद के लिए लेखपाल ठाकुर और जिला मंत्री पद पर ऋषिराज के नाम पर सहमति बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अखिल भारतीय किसान संघ के संगठन मंत्री एवं नीति आयोग के सदस्य दिनेश कुलकर्णी ने कहा कि किसान को लागत के आधार पर समर्थन मूल्य दिया जाए की मांग को केंद्र सरकार में संसद में मान लिया है। अध्यक्ष लेखपाल ठाकुर ने कहा कि वह किसानों की समस्याओं को हल करने के लिए हमेशा प्रयासरत रहेंगे। लेखपाल ठाकुर ने जिला कार्यसमिति की घोषणा करते हुए भारतीय किसान संघ कुल्लू की जिला महिला प्रमुख ममता शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवदत्त, उपाध्यक्ष वीसी महंत, सहमंत्री चेतराम, सहमंत्री मोहर सिंह, कोषाध्यक्ष प्रेम ठाकुर, कार्यालय मंत्री विजय ठाकुर, युवा प्रमुख रूपेश शर्मा, जैविक प्रमुख रमेश ठाकुर, प्रचार प्रमुख गोपाल शर्मा, वरिष्ठ सदस्य प्रकाश ठाकुर, बागवानी प्रमुख वीर चंद, और धर्मपाल, चमन सिंह, रेखा ठाकुर, तारा ठाकुर, युवराज, गौशाल ठाकुर, वीना को नियुक्त किया। भारतीय किसान संघ ने शोभायात्रा निकाल कर बैठक का समापन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें