कुल्लू। सूबे के जनजातीय क्षेत्रों में जल्द दूरसंचार व्यवस्था सुदृढ़ होगी। जनजातीय क्षेत्रों में रह रहे लोगों को मोबाइल सिगनल से होने वाली दिक्कतों से नहीं जूझना पड़ेगा। इसके लिए जल्द ही जनजातीय क्षेत्र लाहौल-स्पीति में प्रदेश सरकार की ओर विभिन्न कंपनियों के मोबाइल टावर लगाए जा रहे हैं।
मंगलवार को कृषि, आईटी व सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ रामलाल मारकंडा टावर एंड इंफ्रास्ट्रक्चर के डायरेक्टर जनरल तिलक राज दुआ से मिले। इस दौरान उन्होंने डायरेक्टर के साथ बैठक कर लाहौल-स्पीति में वर्तमान दूरसंचार व्यवस्था को लेकर अवगत करवाया। उन्होंने निदेशक को लाहौल-स्पीति जिला की विकट भौगोलिक परिस्थितियों के बारे में विस्तार जानकारी दी और यहां दूरसंचार सुविधा को सुदृढ़ करने के लिए आवश्यक पग उठाने का आग्रह किया। उन्होंने निदेशक के समक्ष जनजातीय क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर विभिन्न कंपनियों के नए टावर लगाने की भी सिफारिश की। निदेशक ने भी इस संबंध में हामी भरी है और लाहौल-स्पीति में दूरसंचार सुविधा को सुदृढ़ करने का आश्वासन दिया है। मंत्री डॉ रामलाल मारकंडा ने इस बैठक की पुष्टि की है।