फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 दिसंबर से स्नो कट्टर से हटाई जाएगी बर्फ

विज्ञापन
विज्ञापन
स्नो कट्टर से हटाई जाएगी बर्फ
विज्ञापन

एनएच-305 का आठ किलोमीटर रास्ता बर्फ से ढका
मौसम को भांपकर ही जलोड़ी दर्रा से हटेगी बर्फ
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। भारी बर्फबारी से बंद हुए जलोड़ी दर्रा को बहाल होने में अभी समय लगेगा। एनएच अथॉरिटी सोझा से लेकर खनाग तक बर्फ हटाने का कार्य 18 दिसंबर से स्नो कट्टर से शुरू किया जाएगा। ऐसे में औट-बंजार-सैंज नेशनल हाईवे को खुलने में अभी दो सप्ताह से अधिक समय लग सकता है। एनएच अथॉरिटी ने दर्रा से बर्फ हटाने का कार्य मौसम को भांपकर ही शुरू करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

तीन दिनों से हुई ताजा बर्फबारी से एचआरटसी कुल्लू की दो बसें खनाग में फंस गई है। हालांकि आनी की तरफ से हाईवे जल्द खुल जाएगा लेकिन बंजार के सोझा से बर्फ हटाने में अभी समय लगेगा। उधर, जलोड़ी दर्रा के आसपास हिमस्खलन का खतरा पर बढ़ गया है। वहीं, जिला मुख्यालय से अलग-थगल पड़ी बाह्य सराज की 58 पंचायतों की सवा लाख आबादी लोगों के लिए हाइवे का बंद होना किसी आफत से कम नहीं है। इस हालत में लोगों को वाया करसोग या शिमला होकर जिला मुख्यालय पहुंचना पड़ेगा। इसके लिए अभी लोगों को इंतजार करना पड़ेगा। एनएच-305 के सहायक अभियंता अनिल राणा ने कहा कि बंजार की तरफ से एक स्नो कट्टर व एक व्हील जेसीबी से बर्फ हटाने का कार्य आरंभ किया जाएगा। एसडीओ सुनील गुप्ता ने कहा कि मौसम को देखकर हाईवे-305 से बर्फ हटाई जाएगी। इसके लिए मशीनरी को तैनात कर दिया और फिल्ड स्टाफ की छुट्टियां रद्द कर अलर्ट कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें