फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमस्खलन की आशंका वाले स्थानों से रहें दूर : युनूस

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमस्खलन की आशंका वाले स्थानों से रहे दूर
विज्ञापन

आपात परिस्थिति से निपटने के लिए सभी प्रबंध पुख्ता
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। जिला में खराब मौसम के दौरान किसी भी तरह की आपात परिस्थिति से निपटने के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। प्रशासन ने भारी बर्फबारी वाले क्षेत्रों के लोगों से बर्फबारी के दौरान विशेष ऐहतियात बरतने तथा हिमस्खलन की आशंका वाले स्थानों से दूर रहने की अपील की है।
बर्फबारी से अभी तक जिला में किसी भी प्रकार का जान माल का नुकसान रिपोर्ट नहीं हुआ है। बावजूद प्रशासन लगातार परिस्थितियों में नजर रखे हुए है। बर्फबारी से निपटने को लेकर संबंधित विभागों को अलर्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष यूनुस ने बताया कि जिला के ऊंचे एवं भारी बर्फबारी वाले इलाकों में सभी आवश्यक सुविधाएं सुचारू बनाए रखने के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं। इन क्षेत्रों की सड़कों को बहाल रखने के लिए लोक निर्माण विभाग को आवश्यक मशीनरी हर समय तैयार रखने को कहा गया है। किसी भी तरह की आपदा या आपात परिस्थिति में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के नियंत्रण कक्ष के टॉल फ्री नंबर 1077 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा संबंधित एसडीएम कार्यालय के दूरभाष नंबर पर भी सूचना दी जा सकती है। एसडीएम कार्यालय मनाली का दूरभाष नंबर 01902-254100, एसडीएम कार्यालय बंजार का 01903-221253 और एसडीएम कार्यालय आनी का दूरभाष नंबर 01904-253344 है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें