फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतांग में 15 सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी

विज्ञापन
Rohtang Pass - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कोकसर (लाहौल-स्पीति)। रोहतांग दर्रा के साथ लाहौल घाटी भी ताजा बर्फबारी से लकदक हो गए हैं। जिससे घाटी का तापमान में और भी गिरावट दर्ज की है। बुधवार राम तथा वीरवार सुबह तक रोहतांग दर्रा में 15 सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी हुई। वहीं कोकसर में 10 सेंटीमीटर तथा सिस्सू में 12 सेंटीमीटर ताजा हिमपात हुआ। बर्फबारी के बीच केलांग-कुल्लू के बीच चल रही एचआरटीसी बस सेवा बंद है। इस बीच डिंफुक में बर्फबारी में देवता राजा घेपन के बजंतरी और ग्रामीणों ने रातभर बर्फ के बीच जागरण किया। दोपहर बाद बीआरओ के स्नो कट्टर ने मढ़ी और कोकसर से रोहतांग तथा कोकसर से सिस्सू सड़क से बर्फ हटाकर मार्ग बहाल किया। बचाव चौकी मढ़ी के प्रभारी शशि पाल और कोकसर के प्रभारी पवन कुमार के अनुसार मनाली से लाहौल 12 वाहन जिसमें बीआरओ के दो ट्रक पीडब्लूडी का एक ट्रक, एक सूमो कार और जिप्सी में 72 लोग लाहौल और 23 वाहन कोकसर से मनाली छोड़े गए। जिसमें 88 लोग सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें