फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पर्यावरण संरक्षण के लिए कोठी में रोपे 200 पौधे

विज्ञापन
मनाली  के कोठी में पौधरोपण करते विधायक भुवनेश्वर गौड़।
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली के साथ लगते कोठी क्षेत्र में पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए 200 पौधे रोपे गए। एटीवी एसोसिएशन की ओर से आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में उपमंडलाधिकारी मनाली रमण शर्मा विशेष तौर पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन

एसोसिएशन के प्रधान नारायण ठाकुर ने कहा कि इंसान अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए पेड़ों को काटकर जंगलों को नष्ट कर रहा है, लेकिन जंगल दोबारा तैयार करने के लिए पौधों को नहीं रोपा जा रहा है।
यही कारण है कि वर्तमान में पर्यावरण संबंधी अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि हर एक व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह हर बरसात कम से कम एक पौधा रोपे और उसका संरक्षण करे ताकि पौधा फल फूल सके। इस दौरान एसोसिएशन के उपप्रधान दौलत राम, सचिव रोहित, सहसचिव गौरव आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें