फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कुल्लू में पहले दिन हुई 20 क्विंटल मक्की की खरीद

Mon, 18 Nov 2024 10:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
बंजार/कुल्लू। जिला कुल्लू में प्राकृतिक खेती से उगाई गई मक्की की फसल की खरीद शुरू हो गई है। सरकार ने इसका न्यूनतम समर्थन मूल्य 30 रुपये प्रति किलो तय किया है। इसका शुभारंभ सोमवार को उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश ने किया।
विज्ञापन

इस मक्की की खरीद का कार्य जिला कुल्लू आत्मा परियोजना, कृषि विभाग और खाद्य एवं आपूर्ति निगम के माध्यम से किया जा रहा है। कुल्लू में दो केंद्रों में मक्की की खरीद की जा रही है। ढालपुर कुल्लू और बंजार के धामण में मक्की की खरीद की जा रही है। यह मक्की खरीद कर प्रक्रिया का शुभारंभ प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की घोषणा का हिस्सा है। उपायुक्त ने फसल की अच्छी गुणवत्ता बनाए रखने और ज्यादा से ज्यादा किसानों को प्राकृतिक खेती को अपनाने की दिशा में कार्य करने के दिशा-निर्देश दिए।
आत्मा परियोजना के परियोजना निदेशक डा. ऋतु गुप्ता ने बताया कि जिला कुल्लू में प्राकृतिक रूप से तैयार मक्की विक्रय के लिए 12.50 मीट्रिक टन मक्की उपलब्ध है। पहले दिन बंजार के धामण में करीब 17.5 क्विंटल और कुल्लू में लगभग तीन क्विंटल मक्की की खरीद की गई है। इस मौके पर कृषि उपनिदेशक डाॅ. सुशील शर्मा, जिला कुल्लू खाद्य आपूर्ति अधिकारी शिव राम, उप परियोजना निदेशक डाॅ. प्रदीप ठाकुर और डाॅ. सरिता मारपा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें