कुल्लू में बहुतकनीकि डिप्लोमा कोर्स में काउंसलिंग में पहुंचा युवा।
कुल्लू। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) शमशी में इंजीनियरिंग के विभिन्न विषयों में 10 विद्यार्थियों ने दस्तावेजों का सत्यापन करवाया है। राजकीय बहुतकनीकी संस्थान कुल्लू (सेऊबाग) तक सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण आईटीआई शमशी में विद्यार्थियों के दस्तावेजों की जांच की जा रही है।
जिन विद्यार्थियों का चयन इलेक्ट्रिकल, सिविल और ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग के लिए हुआ है, उनके दस्तावेजों का सत्यापन आईटीआई शमशी में 25 जुलाई तक किया जा रहा है। राजकीय बहुतकनीकी संस्थान कुल्लू के प्रधानाचार्य नीरज उप्पल ने कहा कि इलेक्ट्रिकल, सिविल और ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में कुल 69 सीटें उपलब्ध हैं।
ऑनलाइन काउंसलिंग में चयनित दस विद्यार्थियों ने 21 और 22 जुलाई को अपने दस्तावेजों का सत्यापन करवा दिया है। उन्होंने कहा कि अब तक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में सात, ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में एक तथा सिविल इंजीनियरिंग में दो विद्यार्थियों को प्रवेश दिया गया है। कहा कि आईटीआई शमशी में आकर ही चयनित विद्यार्थी दस्तावेजों का सत्यापन 25 जुलाई तक करवा सकते हैं। संवाद