फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीताजंलि को मिला सर्वश्रेष्ठ छात्रा का पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छैउंर में सालाना समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर सदर विधायक सुंदर सिंह ठाकुुर मुख्यातिथि शामिल हुए और मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। इस दौरान स्कूल के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेेश कर खूब वाहवाही लूटी।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि सशक्त समाज के लिए लड़कियों की शिक्षा जरूरी है। शिक्षा ग्रहण करने से ही विकास की राहें खुलती हैं। उन्होंने छात्रों के लिए 15 हजार और स्कूल के विकास के लिए दो लाख देने की घोषणा भी की। स्कूल की प्रधानाचार्य कविता कपूर ने सालाना रिपोर्ट पेश की। मुख्यातिथि ने गीताजंलि को सर्वश्रेष्ठ छात्रा के पुरस्कार से नवाजा। जमा दो में रितिका ठाकुर पहले तथा तेजी देवी दूसरे स्थान, रोहन ठाकुर व दुशाल को राज्य स्तरीय स्काउट व गाइड शिविर में भाग लेने के लिए सम्मानित किया गया। नेहा, अलिशा, जितेंद्र व धर्मा देवी को भी मुख्यातिथि ने पुरस्कृत किया। इस अवसर पर दनोगी पंचायत के प्रधान जीवन सिंह, नरोगी पंचायत के उप प्रधान प्यारे चंद, स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान गुलाब सिंह, सदस्य कैलाश ठाकुर, नानक चंद, पूर्व प्रधान मणि देवी, वार्ड पंच शकुंतला देवी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें