फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवता शेषनाग ने अर्जित की शक्तियां

विज्ञापन
देवता शेषनाग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बंजार (कुल्लू)। उपमंडल बंजार की जिभी घाटी में खाड़ागाड़ व त्रिलोकपुर कोठियों के आराध्य देवता गढ़पति शेषनाग ने त्रिलोकपुर गढ़ में शक्तियां अर्जित की हैं। देवता आठ साल के बाद त्रिलोकपुर गढ़ पहुंचे थे। यहां पर देवता ने देव परंपराओं के अनुसार यज्ञ, हवन व पूजा-अर्चना कर योगनियों से शक्तियां अर्जित की।
विज्ञापन

शक्तियां अर्जित करने के बाद देवता अपने देवालय लौटेंगे। लेकिन इससे पूर्व देवता का कई देवी-देवताओं से भव्य मिलन भी होगा। देवता गढ़पति मूल शेषनाग ने वर्ष 2010 में त्रिलोकपुर गढ़ का दौरा किया था। देव आज्ञा के अनुसार आठ वर्षों के बाद जनकल्याण के लिए त्रिलोकपुर गढ़ का यह दौरा शक्तियां अर्जित करने के लिए दोबारा किया गया। देवता शेषनाग तांदी पंचायत के मिहार गांव में पहुंचे और यहां दुर्गास्वरूप नैणा माता से भव्य देव मिलन किया। बाहू लुशाल व धार होते हुए रविवार को त्रिलोकपुर गढ़ पहुंचे। देवता के कारदार सत्यदेव नेगी, देवराज नेगी, छड़ीबदार गुड्डू राणा, दरोगा चेत राम, भंडारी लोभू राम, पंडित महेंद्र शर्मा ने कहा कि रविवार को त्रिलोकपुर गढ़ में देवता ने योगनियों से शक्तियां अर्जित की हैं। शक्तियां अर्जित करने के बाद त्रिलोकपुर गढ़ में ध्वजारोहण किया गया। धार गांव में धाम का आयोजन भी किया गया। उन्होंने कहा कि खाड़ागाड़ पंचायत के सोझा गांव में देवता विभंडप ऋषि के साथ देवमिलन व देव मंत्रणा करेंगे। सजबाड़ में मनु ऋषि, हिड़व में लक्ष्मी नारायण, घयागी में माता बूढ़ी नागिन, देवता शृंगा ऋषि के साथ देवता का भव्य मिलन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें