फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए सड़कों पर उतरे लोग

विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सैंज (कुल्लू)। घाटी की सीएचसी सैंज में डॉक्टरों की कमी समेत अन्य स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर कांग्रेसी बिफर गए हैं। संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले कांग्रेसी व अन्य लोग शनिवार को सड़कों पर उतरे। सैंज बाजार में रोष रैली निकाली और प्रदर्शन किया। रैली के बाद धरना दिया गया। इस दौरान प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। समिति ने चेताया है कि अनेदखी पर चार सितंबर को आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

सैंज संयुक्त संघर्ष समिति यहां बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर एकमाह से लगातार सरकार के खिलाफ विरोध जता रही है। नए भवन में सेवाएं शुरू करने के अलावा चिकित्सकों व अन्य रिक्त पदों को भरकर रात्रि सेवाओं को शुरू करने की मांग की जा रही है। इन मांगों को लेकर संघर्ष समिति संघर्षरत है। समिति ने चार सितंबर को सैंज बाजार बंद का आह्वान किया है। स्वास्थ्य सेवाओं संबंधी मांगों को लेकर लोग चार बार सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरकर रोष प्रकट कर चुके हैं। समिति के मुख्य सलाहकार मोती राम पालसरा ने कहा कि सरकार के प्रतिनिधि लोगों को गुमराह कर रहे हैं। सोशल मीडिया में सैंज में डॉक्टर के खाली पद भरने की अफवाह फैला रहे हैं। सरकार बनने के सात माह के बावजूद बंजार में कुछ नहीं हो पाया है। लोगों को छोटे सी बीमारी के उपचार के लिए भी कुल्लू पहुंचना पड़ रहा है। घाटी की गर्भवती महिलाओं को कुल्लू अस्पताल में दाखिल होना पड़ रहा है। इस ओर सरकार का कोई ध्यान नहीं है। इस दौरान महेश, जय विहारी लाल, गोविंद सिंह ठाकुर, हेमराज शर्मा, मोती राम कटवाल, रैला पंचायत के उप प्रधान बालमकुंद, पूर्व प्रधान रूम सिंह, टेक सिंह, रेवती राम, संजू बिष्ट, पवन कुमार, गविश, सुरेश, आशु नेगी, रमेश नेगी, अशोक कुमार, प्रदीप, कैलाश व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें