फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथ स्तर पर दस महिलाओं को जोडग़ा मोर्चा:गोस्वामी

विज्ञापन
विज्ञापन
बूथ स्तर पर सदस्यों की
विज्ञापन

संख्या बढ़ाएगा महिला मोर्चा
15 जुलाई से शुरू होगा सदस्यता अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने संगठन को मजबूत बनाने की कवायद शुरू कर दी है। प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष इंदु गोस्वामी ने कहा कि बूथ स्तर पर 10 महिलाओं को संगठन में जोड़ा जाएगा। प्रदेश भर में इस अभियान के तहत 60,000 महिलाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ा जाएगा। यह अभियान 15 जुलाई से 15 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान बूथ विस्तारक केंद्र व प्रदेश सरकार के द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण और उत्थान के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पिछले पहले बूथ स्तर पर चलाए गए पांच महिलाएं जोड़ने के अभियान के तहत प्रदेश में 35,000 महिलाओं को संगठन में जोड़ा गया था। केंद्र सरकार की उज्जवला योजना के तहत देश भर में 3 करोड़ महिलाओं को गैस कनेक्शन मिले। वहीं 8 करोड़ महिलाओं को कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा केंद्र व प्रदेश सरकार ने महिलाओं के हित में कई योजनाएं चलाई हैं। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को जल्द आयोग बनाया जाएगा। इसमें बजट का प्रावधान होने से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान पर पहले से अधिक काम हो सकेगा। इस दौरान जिला परिषद सदस्य धनेश्वरी ठाकुर और महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अंजय बोध आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें