फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई साल बाद भी नहीं मिली फसल बीमा राशि

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

कुल्लू/खराहल।
जिले के सैकड़ों किसानों को ढाई साल के बाद भी फसल बीमा भुगतान नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि जिले में ढाई वर्ष पहले सैकड़ों किसानों ने टमाटर का फसल बीमा कराया था। इनता समय बीतने के बावजूद किसानों को फसल बीमा भुगतान लटका है।

समय पर बीमा का भुगतान न होने से सैकड़ों किसान मुश्किल में हैं। बीमा राशि समय पर न मिलने से किसानों में विभाग और सरकार के प्रति काफी रोष है। अब इस संबंध में कृषि मंत्री राम लाल मारकंडा को किसान सभा के उपाध्यक्ष देवराज नेगी और किसानों ने पत्र प्रेषित किया है। घाटी के सैकड़ों किसान ने कृषि मंत्री मारकंडा से जल्द फसल बीमा का भुगतान करने के निर्देश संबंधित कंपनी को देने की मांग की है। बताया जा रहा अभी कुछ ही किसानों का भुगतान किया हैै। जिला में चार सौ के करीब किसानों ने फसल बीमा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घाटी के किसान देवराज नेगी, प्रेम चंद, नारायण महंत, देवराज नेगी, मोहर सिंह, रेवत राम, गौरव कुमार, निहाल चंद, राम सिंह, भुवनेश्वर शर्मा और लाल चंद ने बताया कि जुलाई 2015-16 में कृषि विभाग के तहत आईसीआईसीआई कंपनी के माध्यम से टमाटर फसल का बीमा करवाया था। उन्होंने कहा कि प्रति बीघा प्रीमियम चार सौ रुपये अदा किया था। जिला कुल्लू के सैकड़ों किसान अपने भुगतान के लिए विभाग के कार्यालय में कई मर्तबा चक्कर लगा चुके है। लेकिन अभी भी भुगतान नहीं हो सका है। आईसीआईसीआई कंपनी के मैनेजर फोन तक सुनना उचित नहीं समझते। अब किसानों ने कृषि मंत्री राम लाल मारकंडा को पत्र लिख कर तुरंत समाधान करने की मांग की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें