फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू शहर में गश्त से गायब पाए गए दो होमगार्ड जवान 15-31-37

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में गश्त से गायब पाए दो होमगार्ड जवान
विज्ञापन

लाइव लोकेशन के आधार पर ड्यूटी पर नहीं होने की मिली सूचना
कट सकता है एक दिन का वेतन, सख्त कार्रवाई से मचा हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। कुल्लू शहर में रात्रि गश्त के दौरान बीट से दो होमगार्ड जवान गायब पाए गए हैं। लाइव लोकेशन नहीं मिलने पर इसका खुलासा हुआ। बाद में फिजिकल वेरीफिकेशन पर दोनों ड्यूटी पर नहीं पाए गए। अब कमांडेंट होमगार्ड को इसके बारे में सूचित किया जा रहा है। दोनों का एक दिन का वेतन कट सकता है। कार्रवाई से फील्ड कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
ट्रायल आधार पर गश्त के दौरान निगरानी के लिए लाइव लोकेशन रोजाना शेयर की जाती रही है। हालांकि अब ट्रायल के बाद इसे प्रहरी ऐप में विकसित किया गया है। लाइव लोकेशन के आधार पर ड्यूूटी पर तैनात दो होमगार्ड जवानों की लाइव लोकेशन नहीं मिली। जिस पर डीएसपी मुख्यालय आशीष शर्मा ने फिजिकल वेरीफिकेशन की। मौके पर दोनों होमगार्ड जवान अनुपस्थित पाए गए। जिस पर नियमानुसार कार्रवाई अमल पर लाते हुए कमांडेट होमगार्ड को सूचित करने के लिए पत्राचार किया गया है। प्रहरी ऐप के माध्यम से गश्त समेत आईओ की लाइव लोकेशन एसपी व एएसपी के पास रहेगी। ऐसे में भविष्य में भी यदि कोई ड्यूूटी के दौरान नदारद रहता है तो उस पर गाज गिरना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी शालिनी अग्निहोत्री पूर्व में शहरी पुलिस चौकी परिसर में ड्यूटी के बाद शराब पीने पर प्रभारी समेत मुंशी को सस्पेंड कर चुकी है। ड्यूटी में कोताही बरतने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि दो दिन पूर्व गश्त के दौरान दो होमगार्ड जवान ड्यूटी से नदारद पाए गए हैं। ड्यूूटी के दौरान कोताही को कत्तई नहीं बख्शा जाएगा। सबूत के साथ शिकायत मिलने पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें