फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम ने सेब फसल को दिया झटका

विज्ञापन
विज्ञापन
तापमान में गिरावट से
विज्ञापन

सेब की फसल पर असर
दो दिनों के भीतर 20 फीसदी फसल हुई तबाह
कड़ाके की ठंड पड़ने से पेड़ से झड़ गए फूल
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। पहाड़ों में बर्फबारी और निचले इलाकों में हुई बारिश सेब की फसल पर भारी पड़ गई है। 19 और 20 अप्रैल को मौसम खराब रहने ने तापमान में आई भारी गिरावट से सेब की करीब 20 फीसदी फसल तबाह हो गई है। फ्लावरिंग के दौरान कड़ाके की ठंड पड़ने से फूलों के झड़ने से बागवान बैकफुट पर आ गए हैं।
घाटी के करीब 70 हजार बागवानों की बंपर फसल की उम्मीद पर मौसम ने पानी फेर दिया है। जिला कल्लू में निरमंड से लेकर ऊझी घाटी के सेब की फ्लावरिंग पर भारी असर पड़ा है। घाटी में इन दिनों सेब के बगीचों में बंपर फ्लावरिंग हुई थी लेकिन ठंड के चलते फूल पेड़ों पर टिक नहीं पाए। कई जगहों पर यह नुकसान 50 फीसदी तक बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में घाटी के बागवान गोविंद सिंह, रंजीत राठौर, उगम राम, भीम सिंह, रमेश ठाकुर, ध्यान सिंह, बालकृष्ण, लीला प्रसाद, जय चंद, बेली राम, हंस राज, बालक राम और किशोरी लाल ने कहा कि मौसम ने बागवानों की बंपर फसल की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। मौसम में आए बदलाव से सेब की फ्लावरिंग के साथ कई इलाकों में सेटिंग भी प्रभावित हो गई। हालांकि जिला में सेब की बंपर फसल की उम्मीद थी और बागवानी विभाग के विशेषज्ञ भी इसको लेकर आश्वस्त थे। बागवानी विभाग कुल्लू के विशेषज्ञ डॉ उत्तम पराशर ने कहा कि मौसम में आए बदलाव से सेब की फसल को नुकसान होने की आशंका है। विभाग ने सभी खंड अधिकारियों से इसकी रिपोर्ट मांगी है। उधर, उद्यान विभाग कुल्लू के उपनिदेशक डॉ राजकुमार शर्मा ने कहा कि ठंड के चलते फ्लावरिंग पर असर पड़ा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें