भुंतर (कुल्लू)। विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद लाहौल-स्पिति विधानसभा क्षेत्र की वीवीपैट युक्त ईवीएम मशीनें शनिवार को हेलीकाप्टर से भुंतर हवाई अड्डे पहुंचाई गई। बाद में एयरपोर्ट से कड़ी सुरक्षा के बीच ट्रक के माध्यम से ईवीएम मशीनों को जनजातीय भवन भुंतर लाया गया।
डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी लाहौल-स्पीति देवा सिंह नेगी ने बताया कि सभी वीवीपैट युक्त ईवीएम मशीनों को हेलीकाप्टर से भुंतर एयरपोर्ट पहुंचाया गया। ईवीएम को जनजातीय भवन के स्ट्रांग रूम में रखा गया है। मशीनों को पैरा मिलिट्री और हिमाचल पुलिस की कड़ी सुरक्षा के रखा गया है। इसके अलावा यहां सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। भुंतर स्थित जनजातीय भवन में दो स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं। जिनमें एक केलांग और एक में काजा से आई ईवीएम मशीनों को रखा गया है। ईवीएम को 10 नवंबर को ही भुंतर लाया जाना था लेकिन एक उड़ान के बाद दोपहर बाद मौसम खराब होने से हेलीकाप्टर उड़ान नहीं भर सका। ऐसे में शनिवार को लाहौल व स्पीति से ईवीएम को भुंतर लाया गया है।