फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री की सुरक्षा को चप्पे-चप्पे में पुलिस का पहरा

विज्ञापन
pm modi - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कुल्लू। पांच नवंबर को ढालपुर में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में सुरक्षा को लेकर एसपीजी के आईजी स्तर के अधिकारियों के डेरा डाल दिया है। वहीं, स्थानीय पुलिस ने ऐतिहासिक ढालपुर के दोनों मैदानों को सील कर दिया है। यहां रात दिन पुलिस का कड़ा पहरा लगाया है।
विज्ञापन

सुरक्षा की दृष्टि से ढालपुर के मुख्य मार्ग का ट्रैफिक भी बदल दिया है और बड़े वाहनों को ढालपुर वाया डीसी, अस्पताल रोड होकर कालेज गेट तक डायवर्ट किया गया है। प्रधानमंत्री की रैली में किसी तरह का खलल न पड़े इसको लेकर पुलिस ने सुरक्षा को चाक चौबंद कर दिया है। सुरक्षा घेरे को कसते हुए कुल्लू पुलिस जहां बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों को शक के आधार पर तलाशी की जा रही है। वहीं पुलिस ने रात्रि गश्त और पेट्रोलिंग को तेज कर दिया है। एसपीजी के अधिकारियों के निर्देशानुसार ढालपुर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती कर दी है। जिला मुख्यालय के होटलों व ढाबा की चेकिंग के साथ रिकार्ड भी चैक किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू शालिनी अग्रिहोत्री के अनुसार पुलिस अलर्ट है और बजौरा से लेकर रामशीला तक सुरक्षा घेरा कसा गया है। बाहर से आने वाले वाहनों की तलाशी करने पर ही जिला में एंट्री दी जा रही है। रात्रि गश्त के साथ पेट्रोलिंग को भी बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें