फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि मंत्री ने अपने खर्चे पर भेजा निजी चौपर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

केलांग (लाहौल-स्पीति)। कृषि मंत्री रामलाल मारकंडा की अपील पर राज्य और केंद्र सरकार ने बर्फ में फंसे मरीजों और स्कूली बच्चों को एयरलिफ्ट करने के लिए वायुसेना के दो हेलीकॉप्टर को भुंतर में पांच दिनों तक तैनात रखा। मारकंडा ने रविवार को खराब पड़े लोनिवि के डोजर को ठीक करने के लिए अपने खर्चे पर निजी चौपर से कलपुर्जों और चार तकनीशियन को सिस्सू भेजा है।
विज्ञापन

अब सिस्सू हेलीपैड पर जल्द हेलीकॉप्टर की उड़ानें होने की उम्मीद है। हालांकि कुछ दिन पहले विभाग का एक कर्मी कलपुर्जों को लेकर केलांग से पैदल सिस्सू पहुंचा था। मशीन ठीक होने के बाद फिर खराब हो गई है। इससे सिस्सू हेलीपैड से अभी तक बर्फ नहीं हटाई जा सकी है। लिहाजा दर्जन स्कूली बच्चे और कुछ मरीज अभी भी वहां फंसे हुए हैं। सिस्सू से पैदल केलांग पहुंचे स्थानीय लोगों ने बताया कि हेलीपैड में 10 से 12 फीट तक बर्फ है। लिहाजा मजदूरों से बर्फ हटाना संभव नहीं है। हालात को ध्यान में रखते हुए कृषि मंत्री मारकंडा ने अपने खर्चे पर एक निजी चौपर से मशीन के कलपुर्जों के साथ चार सदस्यीय टीम को सिस्सू भेजा। एसडीओ कोकसर केडी कश्यप ने बताया कि मजदूरों के जरिए हेलीपैड से बर्फ हटाना संभव नहीं था। कहा कि स्थानीय जनता की नाराजगी स्वाभाविक है। सड़क बंद होने के कारण भारी भरकम कलपुर्जों को उठा कर सिस्सू तक पहुंचना आसान नहीं है। प्राइवेट चौपर से रविवार को तकनीशियन कलपुर्जे लेकर सिस्सू पहुंच गए है। अब खराब डोजर को जल्द ठीककर हेलीपैड से बर्फ हटाई जाएगी। उधर, टीएसी सदस्य नवांग उपासक और शमशेर ने कहा कि कृषि मंत्री के इस अनूठे प्रयास की पूरी घाटी में सराहना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें