फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात करोड़ से पक्की होंगी 62 किमी सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। आगामी समर सीजन से पहले कुल्लू व मनाली की सड़कों में गड्ढों को ठीक कर उन्हें चकाचक कर दिया जाएगा। इस साल कुल्लू, मनाली, बिजली महादेव और मणिकर्ण घाटी में 62 किलोमीटर सड़कों की टारिंग की जाएगी। इसके लिए सात करोड़ की राशि खर्च होगी। सड़कों में टारिंग करने के लिए विभाग ने टेंडर काल किए हैं। लोनिवि कुल्लू मार्च माह से जिले की करीब दो दर्जन से अधिक सड़कों की टारिंग करेगा।
विज्ञापन

सड़कों में टारिंग के बाद लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। गौर रहे कि बिजली महादेव सड़क, भुंतर मणिकर्ण, कुल्लू-मनाली वामतट, कुल्लू व भुंतर शहर की सड़कों में बारिश के बाद गहरे गड्ढे पड़ गए हैं। सड़कों की हालत खराब होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इससे निजात दिलाने के लिए लोक निर्माण विभाग ने प्रपोजल बनाकर भेजा था। इसमें से सात करोड़ के बजट को मंजूरी मिली है। अब यह राशि सड़कों की टारिंग पर खर्च की जाएगी। बताया जा रहा है कि समर सीजन आमतौर पर कुल्लू में अप्रैल माह से शुरू हो जाता है। इसके बाद देश, विदेश के पर्यटक कुल्लू, मनाली पहुंचना शुरू हो जाते हैं। सड़कों की बदहाली के चलते पर्यटकों को दिक्कतें पेश न आए। इससे पहले ही सड़कों की हालत को सुधारा जाएगा।

कुल्लू-मनाली उपमंडल में कुल 62 किलोमीटर सड़कों की टारिंग की जाएगी। सड़कों की टारिंग पर सात करोड़ का बजट खर्च किया जाएगा। इसके लिए विभाग ने टेंडर काल किए हैं। मार्च माह में इस पर काम शुरू कर दिया जाएगा। सड़कें दुरुस्त होने से आम जनता को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- केके शर्मा, अधिशाषी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें