फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉलीबाल में युवक मंडल न्यूली विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। पुलिस और नेहरू युवा केंद्र के तत्वाधान में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें उपायुक्त यूनुस ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। प्रतियोगिता में वॉलीबाल, बास्केटबाल सहित विभिन्न मैच में खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

नेहरू युवा केंद्र जिला समन्वयक डॉ. लाल सिंह ने कहा कि वॉलीबाल में नग्गर खंड से युवक मंडल न्यूली पहले, बंजार खंड की टीम दूसरे, कबड्डी में सहभागिता टीम पहले, बबेली की टीम दूसरे, बास्केटबाल में मनाली खंड से कटराईं टीम पहले, कुल्लू खंड से सूर्य युवक मंडल भुंतर की टीम दूसरे स्थान पर रही। महिला वर्ग में रस्साकशी प्रतियोगिता में महारानी लक्ष्मीबाई महिला मंडल पहले, कल्याणी समिति दूसरे स्थान पर रही। मुख्य अतिथि ने कहा कि नशे को समाप्त करने के लिए इस तरह के खेलकूद कार्यक्रमों की आवश्यकता है। जिला पुलिस व नेहरू युवा केंद्र का यह प्रयास काफी सराहनीय है। कहा कि इस प्रतियोगिता में जो टीमें विजेता रही हैं, उन्हें आगामी जिला स्तरीय कार्यक्रमों में प्रशासन की ओर से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने सहभागिता हमारी और आपकी परियोजना की भी सराहना की। पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि नशे से बचाने के लिए एक साल के दौरान विभिन्न तरह के कार्यक्रमों के माध्यम से नागरिकों को जागरूक किया है। इस दौरान आईपीएस हिमलता, होमगार्ड कमांडेंट निश्चिंत सिंह नेगी, डीएफओ नीरज चड्ढ़ा, दीप्ति वैद्य, केवल महंत, प्रतिभा शर्मा, बीजू, चेतन ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें