फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल न भरने वालों की कटेगी बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पतलीकूहल (कुल्लू)। बिजली का बिल अदा न करने वाले उपभोक्ताओं पर बिजली बोर्ड ने शिकंजा कस दिया है। छह माह से लगातार बिल नहीं भर रहे लगभग 210 उपभोक्ताओं की सूची तैयार कर अगले सप्ताह से 130 मीटर उखाड़ने के आदेश जारी कर दिए, जबकि अन्य के आदेश भी एक-दो दिन में किए जाएंगे। इससे पहले अस्थाई तौर पर इनकी बिजली काटी गई थी तथा मौखिक चेतावनी भी फील्ड स्टाफ की ओर से संबधित उपभोक्ताओं को दी गई थी।
विज्ञापन

बोर्ड की कार्रवाई के बाद उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया है। बता दें कि बोर्ड के उपभोक्ताओं के पास लाखों रुपयों का बकाया बचा है। बिजली बोर्ड कटराईं स्थित पतलीकूहल उपमंडल में 110 ट्रांसफार्मरों के माध्यम से 10615 उपभोक्ताओं को सुचारु रूप से बिजली की आपूर्ति करता है। नवंबर-दिसंबर माह में सभी श्रेणियों के उपभोक्ताओं को दो मासिक बिल घर-घर जाकर वितरित किए गए थे। विद्युत उपमंडल कटराईं के अधीन नांगावाग, छाटनसेरी, बैंची, सजूणी, रायसन, मलोगी, शिरढ़, कराल, बड़ीशील, त्रिशडी, डोहलूनाला, डोभी, फोजल, नेरी, काथी-कुकड़ी, पराड़ी, दमचीन, भुजणू, बुलंग, सलींगचा, फलाईन, सेलड़ी, दवाड़ा, कटराईं, छानी, बाड़ी, जटेहड़, पतलीकूहल, बडाग्रां, नग्गर पुल, हलाण-2, नियालग, शेगली, पनग्रां, शांगचर, रियाड़ा, लिगन, पूजन, 17 मील, वराहन आदि के 10615 उपभोक्ताओं में से लगभग 4200 उपभोक्ताओं ने पिछले कई महीने से बिल का भुगतान नहीं किया है। विभाग के एसडीओ सुनील दत्त शर्मा ने बताया कि अब 250 रुपये बकाया से ऊपर की राशि के उपभोक्ताओं की सूची तैयार की जा रही है। अगले सप्ताह से उनके मीटर की बिजली काट दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें