फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीटीए, पैट व एसएमसी शिक्षकों के लिए ठोस नीति पर हर्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षकों के लिए नीति
विज्ञापन

बनाने के बयान पर हर्ष
कुल्लू। प्रदेश में करीब बीस हजार शिक्षकों के लिए नीति बनाने के प्रस्ताव पर राजकीय क्लासिकल एवं वर्नेकूलर अध्यापक संघ की जिला इकाई ने शिक्षा मंत्री के बयान का स्वागत किया है। साथ ही सरकार से जल्द नियमितीकरण की मांग की है। बजट सत्र के दौरान शिक्षा मंत्री ने एक प्रश्न के जवाब में बताया कि पीटीए पैट और एसएमसी शिक्षकों के लिए सरकार जल्द से जल्द नीति बनाने जा रही है जिससे समान पद पर काम रहे शिक्षकों को समान नीति में लाया जाए।
विज्ञापन

गौरतलब है कि प्रदेश में वर्ष 2006 में करीब साढ़े तीन हजार पैट, वर्ष 2006-07 में करीब सात हजार पीटीए शिक्षकों सहित वर्ष 2012 में हजारों अस्थायी शिक्षकों की नियुक्ति एसएमसी पीरियड आधार पर की गई है, लेकिन मामला सुप्रीमकोर्ट में होने से इन शिक्षकों का नियमितीकरण लटका हुआ है। बुधवार को विधानसभा में शिक्षा पर कटौती प्रस्ताव के जवाब में शिक्षा मंत्री द्वारा केस वापस लेने की जानकारी देने से शिक्षकों में खुशी की लहर है। शिक्षा मंत्री के इस वक्तव्य का जिला सीएंडवी अध्यापक संघ के प्रधान गोविंद ठाकुर, महासचिव गणेश लाल शासनी, कोषाध्यक्ष राकेश चौहान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शेर सिंह, रूप लाल, भवानी चरण, यशवंत सिंह, डाबेराम, मनोज शर्मा, संगत राम, विजय भरतराज नेगी, किशोरी ठाकुर सहित सभी पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार और शिक्षामंत्री सुरेश भारद्वाज का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें