खराहल (कुल्लू)। लहसुन की बेहतर पैदावार के लिए कृषि विशेषज्ञों ने खाद और निराई करने की सलाह किसानों को दी है। विशेषज्ञों का कहना है कि इन दिनों लहसुन के पौधों की ग्रोथ उम्दा हो गई। ऐसे में किसानों को समय रहते हुए खेतों में खाद और निराई का कार्य करें। जिससे पौधों की बढ़ोतरी और बेहतर तरीके से हो जाए। लिहाजा किसानों को वक्त पर खाद और निराई के कार्य को निपटाना जरूरी है। जिला में वर्तमान में लहसुन की खेती 1200 हेक्टेयर जमीन पर हो रही है।
सैकड़ों परिवार लहसुन की खेती से जुड़ कर अपने परिवार का पालन कर रहे है। कुल्लू के काईस, सेउबाग, गाहर, थरमाण, बराधा जिया, सैंज, बंजार, लगवैली के कई क्षेत्रों में लहसुन की पैदावार हो रही है। एक अनुमान के अनुसार कुल्लू में तकरीबन 13697 मीट्रिक टन होता है। जबकि सूबे में 3834 हेक्टेयर भूमि लहसुन का उत्पादन होता है।
घाटी के अमित, चमन, अमन, रामनाथ ठाकुर, जोगराज, दुनी चंद, श्याम चंद, केहर सिंह, अनूप राम, कर्म चंद, ज्ञान ठाकुर, रोशन लाल आदि ने कहा कि वे पिछले सात सालों से लहसुन की खेती कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मौसम अनुकूल और रेट बेहतर मिलने पर एक बीघा भूमि पर 20 से 25 हजार की कमाई हो जाती है। इस साल फसल की बढ़ोतरी अच्छी हो रही है। ऐसे में उत्पादन उम्दा की संभावना जाहिर की जा रही है। इस संबंध में कृषि विभाग उप निदेशक रतन भारद्वाज के अनुसार किसानों लहसुन की अच्छी पैदावार के लिए समय पर निराई और खाद डालने का कार्य करना चाहिए। पौधों की वृद्धि के लिए नत्रजन खाद विशेषज्ञों की सलाह के अनुसार डालें।