फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिसमस-न्यू इयर के लिए सजने लगी मनाली

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रिसमस-न्यू इयर के लिए सजने लगी मनाली
विज्ञापन

होटलों में 40 फीसदी तक चल रही है ऑनलाइन बुकिंग
विंटर कार्निवाल के आयोजन से कारोबार बढ़ने की उम्मीद
अमर उजाला ब्यूरो
मनाली/पतलीकूहल। क्रिसमस और नय साल को मनाने के लिए हर साल की भांति इस बार भी मनाली को पूरी तरह सजने लगी है। होटल संचालक होटलों की सजावट को बढ़ाने में जुटे हैं। इस बार क्रिसमस और न्यू इयर ईव मनाने का बड़ी मात्रा में ऑनलाइन बुकिंग चल रही है। लिहाजा होटलों समेत पर्यटन कारोबार से जुड़े अन्य लोग भी अपनी तैयारियों में जुट गए हैं।
वहीं, दो जनवरी को विश्व-विख्यात पर्यटन नगरी में विंटर कार्निवाल शुरू होने से पर्यटन कारोबार के बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। ऐसे में क्रिसमस और नए साल में बर्फबारी हो जाती है तो यह मनाली के पर्यटन व्यवसाय के लिए सोने पर सुहागे के समान होगा। मनाली होटलियर एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र ठाकुर ने बताया कि मनाली में इन दिनों 40 फीसदी के बीच ऑक्युपेंसी रेट चल रहा है। लेकिन खास बात यह है कि क्रिसमस और न्यू इयर के लिए ऑनलाइन बुकिंग 70 फीसदी से ऊपर चल रही है। यही क्रम जारी रहा तो आने वाले दिनों में यह नब्बे फीसदी से ऊपर भी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम मनाली एचआर बैरवा ने बताया कि क्रिसमस और नए साल पर पर्यटकों की आमद बढ़ने पर कानून तथा व्यवस्था बनाए रखने को प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। बर्फ से लकदक पर्यटन स्थल सोलंगनाला और कोठी में सैर सपाटे को पहुंच रहे पर्यटक बर्फ के बीच खूब मौज मस्ती कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें