फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार घंटों तक अवरूद्ध रहा कुल्लू मनाली वामतट मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
चार घंटे अवरुद्ध रहा कुल्लू-मनाली वामतट मार्ग
विज्ञापन

राउगी नाला के पास पहाड़ी दरकने के कारण फंसे रहे यात्री
विद्यार्थी, कर्मचारी व सैलानियों को पेश आईं दिक्कतें
अमर उजाला ब्यूरो
खराहल (कुल्लू)। मनाली-कुल्लू वामतट मार्ग मंगलवार को राउगी नाला के पास पहाड़ी दरकने से अवरुद्ध हो गया। जिस कारण सैकड़ों वाहन फंस गए। ऐसे में यात्रियों को घंटों जाम में बीताने पड़े। पहाड़ी दरकने से कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। करीब चार घंटों के बाद लोनिवि ने कड़ी मशक्कत से मार्ग बहाल किया। मार्ग सुचारू होने बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

कुल्लू-मनाली वामतट राज्य मार्ग पर राउगी नाला के समीप बारिश के चलते पहाड़ी दरकने से सुबह के समय बाधित हो गया। इससे यात्री, स्कूल, कॉलेज और सरकारी कर्मचारियों और सैलानियों जाम में फंस गए। चार घंटों तक लगे जाम के चलते कई विद्यार्थी व कर्मचारी समय पर नहीं पहुंच पाए। वहीं बाहरी राज्यों के कई सैलानियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोक निर्माण विभाग को सड़क बहाल करने में चार घंटे का समय लगा। चार घंटों के बाद यातायात सुचारू हो सका। हिमाचल किसान सभा के उपाध्यक्ष देवराज नेगी, कराडसू पंचायत की प्रधान गुड्डी देवी, रेवत राम पठानिया, आढ़ती एसोसिएशन के चेयरमैन मोहन लाल ठाकुर ने कहा कि रात के समय राउगी नाला के पास पहाड़ी दरकने के कारण वामतट मार्ग अवरुद्ध हो गया। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। इस संबंध में एएसपी एनएस नेगी ने बताया कि कुल्लू मनाली वामतट पर राउगी नाला के पास पहाड़ी दरकने से यातायात कुछ घंटों के लिए बाधित हो गया था लेकिन बाद में इसे बहाल कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें