फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंजार में 66019 वोटर करेंगे मताधिकार का प्रयोग

विज्ञापन
VOTE
विज्ञापन
कुल्लू। जिला कुल्लू में विधानसभा चुनावों के लिए सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सभी विधानसभाओं की अंतिम और फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी है। कुल्लू जिला की बंजार विधानसभा में इस बार 66019 मतदाता अपने वोट को इस्तेमाल करेंगे।
विज्ञापन

इसमें 18 से 19 साल के 1700 युवा वोटर पहली बार मत का प्रयोग करेंगे। जबकि 20 से 29 साल की आयु के युवाओं की संख्या 16097 हैं जो चुनावी रण में उतरे प्रत्याशियों की किस्मत बदल देंगे। वोटरों को रिझाने के लिए मतदाताओं के पास मात्र एक दिन का शेष है। इसके लिए उम्मीदवारों ने अपनी विस में रात दिन एक कर दिया है। बंजार विस में 18 सेे 29 साल के बीच 18797 युवा वोटर अहम भूमिका निभाएंगे। इसके अलावा बंजार विस 30 से 39 साल के बीच मतदाताओं की संख्या 15086, 40 से 49 साल के बीच 113991, 50 से 59 के बीच 9603, 60 से 69 के बीच 5444, 70 से 79 उम्र के मतदाता 2678 और 80 साल की ऊपर आयु वाले वोटर 966 है। बंजार विस में कुल 139 पोलिंग स्टेशन है जिसमें 124 साधारण, दो अति संवेदनशील जबकि 13 संवेदनशील है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त कुल्लू युनूस ने कहा कि जिला के लोगों के मतदान करने की घड़ी अब नजदीक आ गई है। ऐसे में कुल्लू जिला के सभी वर्गों के लोग इसमें भाग लें और मतदान प्रतिशतता को बढ़ाने में अपनी भूमिका निभाएं। उन्होंने युवाओं से भी बढ़-चढ़ कर भाग लेने की अपील की है।
बंजार विस क्षेत्र से तीन प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इनमें भाजपा से सुरेंद्र शौरी और कांग्रेस से आदित्य विक्रम सिंह शामिल हैं। बसपा से झाबे राम कौशल चुनाव लड़ रहे हैं। तीनों पहली बार विस चुनाव में उतरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें