फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल बाद भी सैंज कॉलेज का नहीं बन पाया भवन

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
सैंज (कुल्लू)। उपमंडल बंजार के तहत आने वाले सैंज कॉलेज विद्यार्थी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सैंज के भवन मेें कक्षाएं लगाने के लिए मजबूर हैं। सैंज कॉलेज को अभी तक अपना भवन नसीब नहीं हो पाया है। दो साल पहले सैंज कॉलेज का उद्घाटन किया गया है।
विज्ञापन

कॉलेज के भवन के लिए फोरेस्ट क्लीरेंस न मिलने के कारण भवन निर्माण का रास्ता साफ नहीं हो पाया है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने सैंज कॉलेज का उद्घाटन और कॉलेज भवन निर्माण कार्य के लिए पांच करोड़ रुपये की राशि दी थी लेकिन भवन के लिए जमीन को वन विभाग ने एनओसी प्रदान नहीं की है। हालांकि कॉलेज भवन के लिए 38 बीघा 12 विस्वा भूमि को वन विभाग से शिक्षण संस्थान के लिए डाइवर्ट कर दिया गया है। यह ऑनलाइन भी हो गई है लेकिन इसकी अधिसूचना जारी नहीं होने के कारण कॉलेज भवन निर्माण कार्य लटका हुआ है। इस संबंध में ग्रामीण किसन चंद, डोला सिंह, भगत राम, दुनी चंद, भाग सिंह, दिले राम, राम लाल, रमेश कुमार, ध्यान सिंह, हुक्म राम, फते सिंह, प्रमोद कुमार, किशोरी लाल, उदय राम, दोतराम, रामसरन, दिलराज, मनीष कुमार, निमतराम, राजकुमार, खेमराज, ओमदत्त, लालकृष्ण, शेर सिंह, चवित्र सिंह, तुलसी राम, बिहारी लाल, प्रेमसिंह, लेदराम, रूपदास, शैंशर पंचायत प्रधान नरेश ठाकुर, गाड़ापारली के भाग सिंह, शांघड़ की सवित्रा देवी, देउरीधार की निर्मला देवी, रैला की खीमदासी, किरना देवी, जयवंती देवी, मीरा देवी और प्रभा पालसरा के अनुसार कॉलेज में बैठने के लिए सही सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण कई बच्चों को कुल्लू कॉलेज में दाखिला लेना पड़ रहा है। कई बार मामले को लेकर प्रशासन से मिले परंतु आश्वासन के सिवाय कुछ नहीं मिला। इस संबंध में बंजार के कांग्रेस प्रत्याशी आदित्य विक्रम सिंह ने कहा कि भूमि को वन विभाग से क्लीयरेंस दिलाई जाएगी। इस संबंध में बंजार के भाजपा के प्रत्याशी सुरेंद्र शौरी ने कहा कि भाजपा की सरकार आने के बाद कॉलेज का काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें