फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारदारों के सीए हैं महेश्वर सिंह : ओम प्रकाश

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। देव संस्कृति चैरिटेबल ट्रस्ट कुल्लू के मैनेजिंग ट्रस्टी ओम प्रकाश शर्मा ने कहा कि भगवान रघुनाथ अब आजाद हो गए हैं। 400 सालों से रघुनाथ पर एक ही परिवार का रिश्ता रहा है। उन्होंने कहा कि भगवान रघुनाथ सबके हैं, किसी व्यक्ति विशेष के नहीं। वह मंगलवार को यहां ढालपुर में प्रेसवार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि महेश्वर सिंह कारदारों के सीए हैं, लेकिन देव समाज के प्रति महेश्वर सिंह की एक भी उपलब्धि नहीं है। उन्होंने कहा कि वह 35 सालों से देव समाज के हित की लड़ाई लड़ रहे हैें और अब उन्हें राहत मिली है। उन्होंने कहा कि खसरा नंबर 994 में जहां रघुनाथ का देवालय बना है, वह सार्वजनिक जगह है और रघुनाथ के 298 मुजारे हैं। रघुनाथ के पांच कारदार हैं। इनमें हुकम राम, देवी सिंह, दानवेंद्र सिंह, दमोदर दास तथा दुर्गा सिंह शामिल हैं। ओम प्रकाश ने
विज्ञापन

कहा कि देव समाज के नाम पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने रघुनाथ के मंदिर निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये की घोषणा की है। ऐसे में अब इस मंदिर का निर्माण जल्द किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि रघुनाथ के नाम पर करोड़ों की संपत्ति है लेकिन इसका कोई भी लेखा जोखा नहीं रखा गया है। हुरला में रघुनाथ की आठ बीघा जमीन को अपने निजी फायदे के लिए तबादला कर यहां क्रशर लगाया गया है। अब सरकार की ओर से रघुनाथ मंदिर का सरकारीकरण होने से जहां 20 से 25 लोगों को रोजगार मिलेगा, वहीं आय व्यय में भी पारदर्शिता आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें