कुल्लू। त्रिदेव सम्मेलन के बाद प्रदेश भाजपा प्रभारी मंगल पांडेय ने जिला भाजपा के पदाधिकारियों तथा नेताओं की बैठक ली। इस पाठशाला में मंगल पांडेय पदाधिकारियों को रात दिन संगठनात्मक कार्यों में जुटने का आह्वान किया। जिससे संगठन को और मजबूत किया जा सके। जिला भाजपा पदाधिकारियों की बैठक देवसदन में हुई।
पाठशाला में प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा ने भी नेताओं तथा पदाधिकारियों को राजनीति के गुर सिखाए। बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्वलन तथा वंदे मातरम गायन से हुआ। इस मौके पर प्रदेश संगठन मंत्री राणा ने कहा कि प्रदेश की 68 विस क्षेत्रों में भाजपा पद यात्रा निकालेगी। वहीं, रथ यात्रा भी सभी विधान सभा क्षेत्रों में शुरू की जाएगी। रथ यात्रा के प्रदेश प्रभारी गणेश दत्त होंगे। इसके लिए उन्होंने कमेटियों का गठन करने का भी जिला भाजपा को आदेश दिए गए। रथ यात्रा में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में पांच हजार लोगों को एक जनसभा का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने जिला भाजपा को निर्देश दिया है कि 31 अगस्त से पहले चारों मंडलों में दलित स्वाभिमान सम्मेलन का भी आयोजन किया जाए। इस मौके पर मंडी संसदीय के बूथ पालक एवं विधायक जय राम ठाकुर, विधायक गोविंद सिंह ठाकुर, सांसद राम स्वरूप शर्मा, प्रदेश महामंत्री राम सिंह, जिला भाजपा अध्यक्ष भीम सेन शर्मा, कुल्लू भाजपा प्रभारी एवं प्रदेश प्रवक्ता अजय राणा, मंडी संसदीय क्षेत्र के संगठन मंत्री शिशु भाई धर्मा, कुल्लू भाजपा विस्तारक सुरेश शर्मा, पूर्व मंत्री खीमी राम शर्मा, पूर्व विधायक किशोरी लाल सागर, जिला महामंत्री बालमुकुंद राणा, शैलेंद्र बहल तथा जिला भाजपा के वरिष्ठ मीडिया प्रभारी खुशहाल सिंह राठौर भी मौजूद रहे।