फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेस्ट टूरिस्ट कप्पल अवार्ड रहेगा मुख्य आकर्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। धार्मिक नगरी मनाली के कसोल में इस साल भी मणिकर्ण वैली होटल एसोसिएशन की ओर से समर फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। 13 से 15 जून तक मनाए जाने वाले इस समर उत्सव को लेकर होटल एसोसिएशन ने तैयारियां शुरू कर दी है। 13 जून को उत्सव का उद्घाटन उपायुक्त कुल्लू युनूस द्वारा किया जाएगा। वहीं समापन के मौके पर स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।
विज्ञापन

उत्सव में आयोजित रात्रि सांस्कृतिक संध्याओं में पूर्व मंत्री सत्य प्रकाश ठाकुर, यशपाल तथा करतार सिंह गुलेरिया बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। मणिकर्ण वैली होटल एसोसिएशन के प्रधान किशन ठाकुर ने कहा कि 13 जून को मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या में वॉयस ऑफ हिमालया मुस्कान ठाकुर व थारी लाल दर्शकों को मनोरंजन करेंगे। 14 जून को कुशल वर्मा व देविंद्र म्यूजिकल ग्रुप औट तथा 15 जून की सांझ को रमेश ठाकुर तथा पंजाबी गायक लक्की संधू अपनी सुरीला आवाज से दर्शकों को नचाएंगे।
इसके अलावा बेस्ट टूरिस्ट कप्पल अवार्ड तथा महिलाओं के मजबूत व लंबे बाल की स्पर्धा का आयोजन 14 जून को किया जाएगा। इसके अलावा खेलों में वालीबाल रस्साकशी, चेयर रेस, चम्मच रेस, जूडो-कराटे तथा महिलाओं की नाटी, लोकनृत्य, एकल गान व समूह गान का भी आयोजन होगा। इस मौके पर मणिकर्ण वेली होटल एसोसिएशन के उपप्रधान संजय शर्मा, हुक्म राम, देवेंद्र शर्मा, महासचिव गुलाब सिंह, सचिव ऋषि पाल, कार्यालय सचिव प्रेम काइस्था, कोषाध्यक्ष महेंद्र सिंह, सलाहकार नोमी राम, बेली राम, धनबीर, चंद्र सेन तथा कौशल्या आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें