फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: चयन प्रक्रिया में 175 कैडेट्स ने बहाया पसीना

विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली/सोलंगनाला (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली में देशभर के 175 राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) कैडेट्स चयन प्रक्रिया में पसीना बहा रहे हैं। इन दिनों देश के 17 एनसीसी निदेशालयों से थल, वायु और नौसेना विंग के कैडेट्स सोलंगनाला पहुंचे हुए हैं। अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान में कैडेट्स को पर्वतारोहण, सुरक्षित चढ़ाई और उतराई का विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रशिक्षण में बेहतर प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स का चयन माउंट देव टिब्बा और ऑल गर्ल्स परांग ला ट्रेक अभियान के लिए किया जाएगा। इसके अलावा कैडेट्स 10 किलोग्राम भार उठाकर ढाई किलोमीटर दौड़ तथा 15 किलोग्राम भार के साथ रूट मार्च भी कर रहे हैं।
कुनाल शर्मा ने बताया कि एनसीसी महानिदेशालय के प्री-मानसून पर्वतारोहण अभियान-2026 के तहत यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य साहसिक गतिविधियों के माध्यम से कैडेट्स में चरित्र निर्माण, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रीय एकता की भावना विकसित करना है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में कुल 250 प्रतिभागी शामिल हैं, जिनमें 175 कैडेट्स के अलावा एसोसिएट एनसीसी अधिकारी, गर्ल कैडेट इंस्ट्रक्टर और स्थायी प्रशिक्षक स्टाफ भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें