कुल्लू के अप्पर मतदान केंद्र में मतदान करने पहुंचे मतदाता।-संवाद
कुल्लू। दुर्गम शाक्टी-मरौड़ के मतदान केंद्र में भी लोगों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने को लेकर उत्साह दिखा। इस केंद्र में मतदान करवाने के लिए पोलिंग पार्टियां करीब 18 किलोमीटर पैदल सफर कर पहुंची थीं।
इसके चलते मंगलवार को यहां मतदान प्रक्रिया को अंजाम दिया गया। यहां के लोगों ने मतदान करने में रुचि दिखाई। बंजार विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले शाक्टी-मरौड़ और शुगाड़ के ग्रामीणों के लिए न तो सड़क सुविधा है और न ही बिजली की व्यवस्था है। ऐसे में यहां के लोग इससे पहले मतदान का बहिष्कार भी कर चुके हैं लेकिन इस बार लोगों में पंचायतीराज चुनाव के लिए मतदान करने का उत्साह दिखाई दिया। संवाद