फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक हफ्ते में 400 रुपये तक गिरे सेब के दाम

विज्ञापन
विज्ञापन
ल्लू। सेब के कम उत्पादन के बावजूद बागवानों को सेब का उम्दा भाव नहीं मिल रहा है। स्थानीय मंडियों में दिन प्रतिदिन सेब के दामों में गिरावट आ रही है। पिछले हफ्ते लोकल मंडियों में सेब का बॉक्स 1600 रुपये में बिक रहा था, जबकि शुक्रवार को घटकर 1200 रुपये में बिका है। क्रेट में बिकने में वाले सेब के दामों में भी भारी गिरावट आई है। अगस्त माह में 55 से 60 रुपये प्रति किलो सेब बिका, जो अब 45 रुपये किलो बिक रहा है।
विज्ञापन

कुल्लू की बंदरोल, खेगसू, भुंतर व पतलीकूहल सब्जी मंडी में सेब के बॉक्स के साथ क्रेट में खुले बिकने वाले सेब के रेट में रोजाना कमी आ रही है। घाटी के 70 हजार परिवारों की आर्थिक को सुदृढ़ करने वाली सेब फसल के दाम एकाएक गिरने से बागवान परेशान हैं। पहले से ही सेब के कम उत्पादन से बागवान मुश्किल में हैं। बागवान तिलक राज, रमेश ठाकुर, दुनी चंद, अमर सिंह, जगदीश, केहर सिंह, लीला प्रसाद, योग राज, किशन ठाकुर, निका राम, उगम राम तथा मोहर सिंह ने कहा कि सेब के दामों में भारी गिरावट आई है। ए ग्रेड का सेब 1200 रुपये, बी और सी ग्रेड 800 से पांच 500 रुपये प्रति बॉक्स बिक रहा है। उन्होंने कहा कि घाटी में सेब सीजन आधे से ज्यादा सिमट गया है। पिछले दिनों बंदरोल व खेगसू मंडी में 1600 रुपये प्रति सेब पेटी बिकी है। कुल्लू जिला की लोकल सब्जी मंडियों में 820433 सेब बॉक्स पहुंचे हैं। इसमें खेगसू सब्जी मंडी में सबसे अधिक 351716 बॉक्स, बंदरोल में 178305, पतलीकूहल में 171495, भुंतर में 93117, चौरी बिहाल में 6935, बंजार में 17655 तथा कुल्लू की सब्जी मंडी में 1210 सेब बॉक्स पहुंचे हैं।
विज्ञापन


बॉक्स के साथ क्रेट में बिकने वाले सेब के दामों में कमी आ रही है। सेब बाक्ॅस शुक्रवार को 1200 और खुले में 45 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिका है।
-सुशील गुलेरिया,
सचिव, एपीएमसी कुल्लू एवं लाहौल-स्पीति
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें