फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियाल के बाद अब भजोगी में फैला डायरिया

विज्ञापन
विज्ञापन
सियाल के बाद अब भजोगी में फैला डायरिया
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने गांवों में भेजी टीम, आईपीएच ने भरे पानी के सैंपल
लगातार फैल रहे डायरिया से लोगों में मचा हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो
मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली के गांवों में डायरिया का प्रकोप बढ़ रहा है। मनाली के गांव सियाल, गोंपा के बाद अब नगर परिषद के वार्ड नंबर दो भजोगी में भी डायरिया फैल गया है। भजोगी गांव में डायरिया के दो मामले सामने आए हैं। दोनों मरीजों को मनाली के लेडी विलिंगडन अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया है।
विज्ञापन

डायरिया के प्रकोप को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने भी डॉक्टरों की टीम सियाल व मनाली के विभिन्न गांवों में भेजी है। टीम लोगों को डायरिया को लेकर जागरूक कर रही है। आईपीएच विभाग ने गांव से पानी से सैंपल भरे हैं। तीन गांवों में डायरिया के मामले आने के बाद लोगों में हड़कंप मच गया है। गौर रहे कि मनाली के सियाल और गोंपा में सोमवार को डायरिया के छह मामले सामने आए थे। सभी मरीजों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। लेडी विलिंगडन अस्पताल मनाली के प्रभारी डॉ. फिलिप ने कहा कि मंगलवार को भी डायरिया के दो मरीज अस्पताल में भर्ती हुए, जिनका उपचार चल रहा है। सोमवार को भर्ती हुए मरीज अब पहले से बेहतर हैं। सीएमओ कुल्लू डॉ. सुशील ने कहा कि एक डॉक्टर सहित टीम को सियाल और मनाली के विभिन्न क्षेत्रों में भेजी गई है, जो लोगों को डायरिया के प्रति जागरूक कर रही है। लोगों को घरों में भी दवाई दी जा रही है। लोगों से पानी उबाल कर पीने की अपील की गई है। उन्होंने आईपीएच विभाग से पानी में क्लोरीन मिलाने को कहा गया है। एसडीओ आईपीएच मनाली अमित ने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में जाकर लोगों को चश्मों व बावड़ी का पानी न पीने की अपील की जा रही है। बावड़ियों पर सूचना आदि भी लगाई जा रही है। पानी के सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें