फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा-कांग्रेस ने उतारे अपने-अपने प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बंजार (कुल्लू)। जिला परिषद के खाड़ागाड़ वार्ड से उप चुनाव के लिए कांग्रेस और भाजपा ने अपने-अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। भाजपा ने बालक राम ठाकुर को प्रत्याशी के रूप में उतारा है। कांग्रेस ने युवा प्रत्याशी दुष्यंत ठाकुर पर दांव खेला है। भाजपा और कांग्रेस ने दोनों सशक्त उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा हैै। ऐसे में दोनों उम्मीदवारों के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रही है।
विज्ञापन

जिला परिषद के उप चुनावों की अधिसूचना जारी होने के बाद प्रत्याशियों के नाम को लेकर मंथन चल रहा था। भाजपा ने बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी की अध्यक्षता में हुई बैठक के उपरांत प्रत्याशी के नाम पर मुहर लगाई है। बालक राम वर्ष 2005 से वर्ष 2015 तक मोहनी पंचायत के तेजतर्रार प्रधान रहे है। इस कार्यकाल में उन्होंने पंचायत में कई महत्वपूर्ण काम किए। वर्तमान में बालक राम भाजपा के जिला सचिव है। दूसरी ओर कांग्रेस ने पहले प्रत्याशी के नाम की घोषणा का समय 11 जुलाई को रखा था। लेकिन कांग्रेस भी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। सोमवार को वीसीसी बंजार के अध्यक्ष राम सिंह मिंया की अध्यक्षता में दुष्यंत ठाकुर का नाम फाइनल हुआ। दुष्यंत ठाकुर खाड़ागाड़ वार्ड से वर्ष 2015 में जिला परिषद के चुनाव में करीब 2700 मत हासिल कर दूसरे स्थान पर रहे थे। इसके बाद वर्ष 2017 के विधानसभा चुनावों में दुष्यंत ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी से बंजार से टिकट की दावेदारी भी जताई थी। ऐसे में उप चुनाव में मुकाबला रोचक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें