फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला सशक्तिकरण से ही मजबूत होगा देश: यूनुस

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला सशक्तिकरण से
विज्ञापन

ही मजबूत होगा देश: यूनुस
महिला एवं बाल विकास विभाग ने जल्लुग्रां में लगाया जागरुकता शिविर
अमर उजाला ब्यूरो
जरी (कुल्लू)। महिला एवं बाल विकास विभाग ने वीरवार को मणिकर्ण घाटी की ग्राम पंचायत जल्लुग्रां के सहयोग से गांव जल्लुग्रां में बाल सुरक्षा व देखभाल और नारी गरिमा अभियान पर जागरूकता शिविर आयोजित किया। शिविर में जिलाधीश यूनुस ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
जिलाधीश यूनुस ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण से ही सशक्त समाज और मजबूत देश का निर्माण हो सकता है। कुल्लू जिला के कुछ क्षेत्रों में मासिक धर्म को लेकर समाज में व्याप्त भ्रांतियों को दूर करने के लिए नारी गरिमा अभियान चलाया गया है। अभियान के दौरान महिलाओं को विशेष रूप से जागरुक किया जा रहा है। जिलाधीश ने जल्लुग्रां में आंगनबाड़ी भवन और सामुदायिक भवन के लिए धनराशि का प्रावधान करने का आश्वासन दिया। क्षेत्र की पेयजल समस्या के समाधान और स्थानीय स्कूल में पर्याप्त सुविधाएं के लिए भी उचित कदम उठाए जाएंगे। इस अवसर पर जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी हकीकत ढांडा ने मुफ्त कानूनी सहायता योजना की विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी वीरेंद्र सिंह आर्य ने महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान नरसिंह विकास समिति जल्लुग्रां के अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, पर्यवेक्षक नरेश कौंडल, सीडीपीओ रघुवीर सिंह, जल्लुग्रां की प्रधान शक्ति शर्मा, रतोचा की चंद्रकला, बराधा की गायत्री, शाट की सोनू देवी, चैंग के रामलाल और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें