फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना डॉक्टर सैंज अस्पताल, वापस लौटे मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
एकमात्र डॉक्टर अवकाश पर, बिना इलाज लौटे लोग
विज्ञापन

अस्पताल में तैनात एकमात्र डॉक्टर भी नहीं था उपलब्ध
एक डॉक्टर के हवाले दस पंचायत की हजारों आबादी
अमर उजाला ब्यूरो
सैंज (कुल्लू)। सैंज अस्पताल में मंगलवार को लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पाई। कारण था एकमात्र डॉक्टर का अवकाश पर होना। जिसके कारण मरीजों को कुल्लू अस्पताल का रूख करना पड़ा। ऐसे में पचास किलोमीटर का सफर लोगों को काफी महंगा पड़ा। मौजूदा समय में दस पंचायतों की आबादी इस स्वास्थ्य केंद्र में इलाज करवाने के लिए मजबूर हैं और यहां पर एक ही चिकित्सक सेवाएं दे रहा है।
सैंज अस्पताल का आलीशान भवन को बना है लेकिन अभी तक अस्पताल में स्टाफ नहीं है। मंगलवार को एकमात्र डॉक्टर भी उपलब्ध न होने से कई मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई किलोमीटर पैदल सफर तय कर सैंज पहुंचे मरीज अस्पताल में डॉक्टर न होने पर परेशान रहे। लोगों ने विभाग के प्रति रोष व्यक्त किया है कि अस्पताल भवन तो पांच करोड़ से बना दिया लेकिन वह भी दो सालों से बंद पड़ा है और लोगों को उसकी सुविधा उपलब्ध नहीं हो रही है। पुराने भवन में ही इलाज किया जा रहा है। सैंज अस्पताल भवन के लिए 25 बिस्तरों की सुविधा बताई गई थी लेकिन उसका फायदा लोगों को नही मिल रहा है। कई बार विभाग को इसके बारे सूचित किया गया। लेकिन आज तक कुछ भी नहीं हुआ है।
विज्ञापन

इस संबंध में ग्रामीण खिमदासी, सुरती देवी, किशन चंद, राजू, मनोज कुमार, रोशन लाल, विजय कुमार, राधा देवी, रीना देवी, डोलमा देवी, कुरमी राम, रामसरन, भगत राम, डोले सिंह, श्याम लाल, भूपेंद्र सिंह, गोपाल, यशपाल सिंह, नरोत्तम सिंह, घनश्याम, राजेंद्र, दुनी सिंह, झाबे राम, शेर सिंह, खेले राम, चंदे राम ज्ञान चंद, वीर सिंह, तुलसी राम, चवित्र, प्रमोद कुमार, ओम प्रकाश, राजेश कुमार, रमेश कुमार, बिहारी लाल, खूब राम, किशोरी, डाबेराम, हीरे सिंह, जैसिंह, विवेक कुमार और गुमत राम आदि के अनुसार जल्द ही सैंज में डॉक्टरों के पद भरे जाने चाहिए और नए भवन की सुविधा मिलनी चाहिए। यहां पर आए दिन उन्हें परेशानी झेलनी पड़ती है। आपात स्थिति में तो और भी दिक्कतें बढ़ जाती हैं। लोगों को स्वास्थ्य सुविधा लेने के लिए कुल्लू ही जाना पड़ता है। इसमें काफी समय भी बर्बाद होता है और पैसे भी काफी खर्च होते हैं। इस संबंध जल्द से जल्द कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन

वहीं इस संबंध में सीएमओ कुल्लू डॉ. सुशील चंद्र के अनुसार 24 मार्च को एक डॉक्टर के आर्डर सैंज अस्पताल के लिए हुए हैं। शायद उसने अभी ज्वाइन नहीं किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें